jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

अवैध उत्खनन के विवाद में गोलियां चलीं, आरोपितों के नाम सभी को मालूम, अज्ञात पर दर्ज हुआ केस

मकड़ाई समाचार भिंड। सिंध नदी का सीना चीरकर रेत का अवैध उत्खनन जिले में कई खदानों में किया जा रहा है। दो दिन पहले सिंध नदी किनारे बरैठी खुर्द खदान में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गोलियां चलीं। गोली लगने से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मौके पर अवैध उत्खनन कर रहा एक गुट दो पाेकलेन और एक 14 चक्का ट्रक छोड़कर भाग निकला था। अमायन थाना पुलिस और खनिज महकमे ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डा. रमेश दुबे के हस्तक्षेप के बाद प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मिले निर्देशों के बाद दोनों पाेकलेन और ट्रक जब्त किया, लेकिन एफआइआर अज्ञात आरोपित पर की गई है। जबकि अवैध उत्खनन करने वाले आरोपितों के नाम सभी को मालूम हैं। इससे कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

- Install Android App -

राजनीतिक रसूख और खनिज महकमे की मिलीभगत से चोरी कर रहे थे रेेत: सिंध नदी की बरैठी खुर्द रेत खदान से खनन माफिया राजनीतिक रसूख और खनिज महकमे के जिम्मेदार अधिकारियों के मौन इशारे पर रोजाना लाखों रुपये का रेत निकाल रहे थे। खनिज महकमे के अफसरों के पास रेत चोरी करने वाले माफिया के नाम और मोबाइल नंबर दोनों हैं, लेकिन इसके बावजूद जब जिले के प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए तो माफिया को बचाने की पूरी कोशिश की गई। अमायन थाने में खनिज निरीक्षक राकेश देशमुख की शिकायत पर अज्ञात पर सिंध नदी से रेत उत्खनन करने का केस दर्ज करवाया गया है। यहां बता दें, खनिज महकमे की ओर से इसी तरह से खानापूर्ति वाली कार्रवाई के कारण जिले में सिंध नदी किनारे रेत का अवैध उत्खनन रुकने के बजाए अब लगातार बढ़ रहा है। नदी से रोजाना लाखों रुपये की रेत चोरी कर जिले से बाहर भेजी जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इसके बावजूद कर्रवाई करने या रेत चोरी करने वालों को सलाखों के पीछे भिजवाने के बजाए खानापूर्ति वाली कार्रवाई में लगे हैं।