jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

छिंदवाड़ा में डीजे वाहन के ब्रेक फेल, श्रद्धालुओं को रौंदा

मकड़ाई समाचार छिंदवाड़ा। जिले के सौसर कस्‍बे में उस वक्त अफरातफरी की स्थिति बन गई, जब एक डीजे वाहन ब्रेक फेल होने के बाद श्रद्धालुओं के जत्‍थे पर चढ़ गया। इस हादसे में 13 यात्री घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों में पवन पिता हेमराज भोंगर, ( 21) निवासी जामगांव, महाराष्ट्र, जय पिता नंदू तुमराम (14) निवासी नंदनवाडी पांडूर्णा और करण पिता अंतराम सलामे (16) निवासी पांडूर्णा शामिल हैं।

हादसे के बाद नाराज लोगों ने डीजे में तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु जाम सांवली स्थित हनुमान मंदिर की पदयात्रा में जा रहे थे। श्रद्धालुओं की भीड़ के पीछे डीजे लेकर चल रहा मिनी ट्र्रक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गया। मिनी ट्रक के आगे भक्ति गीतों पर झूम रहे श्रद्धालुओं को वह रौंदते हुए आगे बढ़ गया। जान बचाकर श्रद्धालु भागने लगे। हादसे में तीन श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए। भक्तों ने किसी तरह से मिनी ट्रक को रोका। घायलों को तत्काल सौसर अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें डॉक्टरों ने नागपुर रेफर किया है।

- Install Android App -

एसडीओपी एसपी सिंह के मुताबिक घटना शनिवार शाम 6 बजे की है। शनिवार होने के कारण शाम को सौसर की जाम सावली के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। वहीं पांढुर्णा से भी हजारों श्रद्धालु भक्तों की पदयात्रा जाम सावली मंदिर परिसर में आ रही थी। अचानक पदयात्रा के पीछे डीजे लेकर चल रहे मिनी ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जो आगे चल रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गया। इसकी चपेट में आने से 3 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के वक्‍त मिनी ट्रक की छत पर भी कुछ श्रद्धालु बैठे थे।