ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 01 अगस्त 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे कमिश्नर ने हाई स्कूल भरलाय का निरीक्षण किया, विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर सुधारने के दिए निर्देश लायंस क्लब हरदा सिटी ने दो बेटियों की जमा की फीस ट्रंप के 'डेड इकोनॉमी' बयान पर राहुल गांधी का समर्थन क्या ट्रंप के आरोपों पर चुप रहेंगे प्रधानमंत्री: खड़गे रूस में 16 घंटे में 125 से ज्यादा झटके, फटा ज्वालामुखी रूस ने ट्रंप को दिखाया ठेंगाः यूक्रेन में बरसीं मिसाइलें भारत-रूस रिश्तों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप बारिश से उखडऩे लगी सडक़ें...निर्माण की खुलने लगी पोल सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में छात्र परिषद के चुनाव संपन्न, शर्मा निर्वाचित

नवीन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष का कुंदनपुर नगर में हुआ भव्य स्वागत

योगेश चौहान मकड़ाई समाचार कुंदनपुर। नए जिला अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के पद पर कुलदीप चौहान निवासी बोरी को नियुक्त किया गया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति होते ही बधाईयों का दौर शुरू हुआ। उसी कड़ी में नए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष का प्रवास रानापुर तहसील के कुंदनपुर मंडल में था। उसी दौरान मंडल अध्यक्ष भारत सिंह मेड़ा व कई भाजपा कार्यकर्ता द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। ढोल बैंड बाजे से लेकर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष को साफा पहनाकर व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। समस्त आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष भारत सिंह मेड़ा द्वारा संचालित किया गया। जिसमे भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रभारी राजेन्द्र उपा अध्याय, थावर सिंह भूरिया, कुंदपुर सरपंच नरू मचार, रुपाखेड़ा सरपंच गवर सिंह गोहिल, सत्तू परमार, मागीलाल डामोर, मंडल महामंत्री मनसिंह गोहिल, नवीन महामंत्री नरेन्द्र नायक, कांतिलाल परमार, भानू मचार,  नवल भूरिया, विजय नहार के साथ ही कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।