jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

तीसरी लहर का सामना करने को तैयार त्रिपुरा, CM की अपील, लोग सख्ती से करें कोविड प्रोटोकॉल का पालन

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने लोगों से कोविड-उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन करने की अपील की है, साथ ही यह आश्वासन भी दिया है कि राज्य महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। देब ने मंगलवार की रात एक टेलीविजन संबोधन में आशा व्यक्त की कि राज्य के लोग पहली दो लहरों की भांति ही ओमीक्रोन से उत्पन्न संकट के खिलाफ अपनी लड़ाई में सफल होंगे।

- Install Android App -

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को प्रकाशित बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना संक्रमण की दर कल के 7.09 फीसदी के मुकाबले आज बढ़कर 9.18 फीसदी हो गई। देब ने कहा कि पर्याप्त उपाय किए गए हैं और सभी अस्पताल संक्रमितों के इलाज के लिए हरसंभव स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस हैं। उन्होंने कहा, ‘डरने की कोई बात नहीं है क्योंकि 22 ऑक्सीजन संयंत्रों, 1,729 ऑक्सीजन सांद्रता और 2,391 वेंटिलेटर के साथ राज्य में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को उन्नत किया गया है।’

उन्होंने यह भी कहा कि लोगों का एक वर्ग आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी करने की कोशिश कर रहा था, और ऐसा करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि लॉकडाउन की संभावना को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता है।