jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

शासकीय स्नातक महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया

नसरुल्लागंज नगर के शासकीय स्नातक महाविद्यालय में प्राचार्य एस एस मीणा एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रोफ़ेसर भारत सिंह हरियाले के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया | महाविद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापक दीप सिंह पवार द्वारा स्वामी जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया |

- Install Android App -

सरस्वती वंदना शांति केवट एवं स्वागत गीत आभा तिवारी एवं करीना के द्वारा प्रस्तुत किया गया | राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गणों द्वारा स्वामी जी के व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किए उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए | विद्यार्थियों को निरंतर अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए हमेशा पूरी निष्ठा से अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए | छात्र वर्षा, आदर्श, ओमप्रकाश, सलोनी ने अपने विचार व्यक्त किए | मंच संचालन अनुराध यादव एवं कार्यक्रम का समापन एवं आभार व्यक्त दल नायक अजय देव मालवीय के द्वारा किया गया | समस्त राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक उपस्थित रहे
*नसरुल्लागंज से विक्की वरिवा की रिपोर्ट*