jhankar
ब्रेकिंग
HARDA NEWS: पुलिस की गश्त के बावजूद शहर के मुख्य मार्ग पर दो दुकानों में चोरी, रात्रि गश्त पर उठे सव... हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन

कोरोना के कारण न्यूजीलैंड का आस्ट्रेलिया दौरा अनिश्चित काल के लिए स्थगित

क्राइस्टचर्च। वनडे और टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का आस्ट्रेलिया दौरा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। दौरा 30 जनवरी से शुरू होने वाला था। इसका कारण न्यूजीलैंड सरकार का कोरोना से संबंधित प्रतिबंधों के मद्देनजर खिलाड़ियों के दौरे वापस लौटने पर अनिवार्य हार्ड क्वारंटाइन से छूट की गारंटी नहीं देना है। तीन वनडे और एक ट्टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 30 जनवरी से 8 फरवरी के बीच खेले जाने थे, लेकिन अब इसे अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है

कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के कारण न्यूजीलैंड सरकार ने 10-दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में कीवी खिलाड़ियों को दौरे से लौटने के बाद 10 दिनों तक क्वारंटाइन रहना ही पड़ता। बोर्ड ने बयान में कहा, ‘ 24 जनवरी से 9 फरवरी के बीच होने वाला आस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड दौरे को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि यह निश्चित नहीं है कि टीम न्यूजीलैंड में कब लौट पाएगी।’

- Install Android App -

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को सोमवार को दौरे पर रवाना होना था। दौरे के लिए टीम की घोषणा नहीं हुई थी। खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन के लिए कोई आइसोलेशन और क्वारंटाइन (MIQ) स्पाट बुक नहीं किया गया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने कहा कि दौरा पिछले साल निर्धारित की गई थी, जब सरकार ने सीमा से संबंधित एमाइक्यू पाबंदियों में छूट देने के संकेत दिए थे।

व्हाइट ने कहा, ‘जैसा कि हम अब जानते हैं, ओमिक्रोन के कारण सरकार की रणनीति में बदलाव करना पड़ा। इसके परिणामस्वरूप विदेशी यात्रियों को 10 दिन का अनिवार्य आइसोलेशन में रहना होगा। ऐसे में एनजेडसी और सीए के बीच दौरे का विस्तार करने और न्यूजीलैंड टीम के लौटने की तारीख को आगे बढ़ाने के प्रस्ताव पर बात हुई थी, लेकिन हमें  इस पर भी निश्चितता नहीं मिली।’