jhankar
ब्रेकिंग
HARDA NEWS: पुलिस की गश्त के बावजूद शहर के मुख्य मार्ग पर दो दुकानों में चोरी, रात्रि गश्त पर उठे सव... हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन

HARDA NEWS: पुलिस की गश्त के बावजूद शहर के मुख्य मार्ग पर दो दुकानों में चोरी, रात्रि गश्त पर उठे सवाल

हरदा। शहर में पुलिस की रात्रि गश्त के दावों के बीच चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए छिपानेर मेन रोड पर दो दुकानों को निशाना बना लिया। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने महज आधे घंटे के भीतर दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चोरी कर ली। शहर के मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:15 बजे से 2:45 बजे के बीच चोरों ने एक्सीलेंस स्कूल के सामने मौर्य कॉम्प्लेक्स स्थित चयनिका बुक स्टोर और गुर्जर छात्रावास के पास दुर्गा मंदिर के सामने संचालित कान्हा भैरव शक्ति स्वीट्स को निशाना बनाया।

मिठाई दुकान के संचालक ओमप्रकाश यादव के अनुसार, चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और दराज में रखे करीब 5 हजार रुपये चुरा ले गए। वहीं, चयनिका बुक स्टोर के संचालक नरेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि दुकान के गल्ले में रखे करीब 12 हजार रुपये चोरी हुए हैं। इस तरह दोनों दुकानों से कुल 17 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है।

पहले भी हो चुकी हैं चोरी की वारदातें, सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी नहीं मिले चोर

आपको बता दें कि छिपानेर रोड स्थित ग्वाल नगर के पास भी पूर्व में दो से तीन बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। इन घटनाओं के दौरान चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद भी हुए थे, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक आरोपियों का पता नहीं चल सका। लगातार चोरी की घटनाओं के बावजूद चोरों तक पुलिस का नहीं पहुंच पाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

दोनों दुकानदारों ने चोरी की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी है।

- Install Android App -

आखिर पुलिस की रात्रि गश्त के बावजूद चोर इतने बेखौफ कैसे?

शहर के मुख्य मार्ग पर पुलिस की निगरानी के बीच चोरी की वारदात होना कई सवाल खड़े करता है। वहीं, पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में चिंता और नाराजगी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस बार कितनी जल्दी आरोपियों तक पहुंचती है और क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।

ये खबर भी पढ़े 

सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच

सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच