ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 11 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे संकट मोचन हनुमान मंदिर में सच्चे श्रद्धा से आए भक्तों की होती है मनोकामना पूरी खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 2 प्रकरण बनाये हंडिया : पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय हंडिया में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, वरिष्ठ शिक्षकों का किय... देश मे बारिश ने बिगाड़े हालत, मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी उफान पर , दिल्ली में भारी बारिश आवागमन बाधित,... मोहित हत्याकांड में फरार आरोपी भी पकड़ाए, चार पुलिस वालों की संलिप्तता पर उठे सवाल ! आखिर कौन पुलिस व... गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स...

खेत जाने के नाम पर महबूबा के पास पहुंचा पति, चुपके से पहुंची पत्‍नी, फिर ये होना ही था

दोनों महिलाएंओ के बीच जमकर हुईं उठापटक, सदर अस्‍पताल में कराया भर्ती

Bihar : कहा जाता है कि औरत सबकुछ में बंटवारा बर्दाश्‍त कर सकती है लेकिन पति में नहीं। ऐसा ही एक मामला शेखपुरा थाना के कोसुंभा ओपी के कोसुंभा गांव में सामने आया। यहां गुरुवार को दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर उठापटक होने लगी। पहले तो लोगों को पता नहीं चला लेकिन जब पता चला तो वे हैरान रह गए। दोनों महिलाएं इस मारपीट में चोटिल हुईं। दोनों को सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

गांव की एक महिला से पति के हैं नाजायज संबंध 

- Install Android App -

बच्चों के साथ घायल अवस्था में अस्पताल पहुंची महिला ने बताया कि उसके पति का गांव की ही एक महिला से नाजायज ताल्‍लुकात है। पति अक्‍सर उससे छिप-छिपकर मिलता रहता है। उन्‍हें पहले भी कई बार आपत्तिजनक हालत में पकड़ चुकी थी। इसको लेकर गांव-टोले वाले भी कई बार उक्त महिला को समझा चुके हैं। लेकिन न तो वह अपनी आदत से बाज आई और न ही मेरे पति। पति को समझा-समझाकर वह थक गई है।

खेत जाने के नाम पर महबूबा के पास पहुंच गया 

महिला के अनुसार गुरुवार की दोपहर पति खेत जाने के नाम पर घर से निकला और उस महिला के घर पहुंच गया। पति के हाव-भाव और खेत जाने की जल्‍दबाजी पर उसे शक हुआ। थोड़ी देर बाद वह घर से निकली और खेत की ओर गई। लेकिन वहां पति था ही नहीं। इसके बाद उसका शक यकीन में बदल गया। वह उसी महिला के घर पहुंची जिससे पति के ताल्‍लुकात थे। पति वहीं उस महिला के पास मौजूद था। इसके बाद उसका आक्रोश फूट पड़ा।

वह पति की प्रेमिका से भिड़ गई। दोनोंं के बीच गालीगलौज और मारपीट होने लगी। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उठा-पटक देख लोगों ने दोनों को अलग किया। इस बीच मौका देख पति वहां से फरार हो गया था। बाद में आस-पड़ोस के लोगों ने दोनों महिलाओं को झगड़े से अलग किया और सदर अस्पताल पहुंचाया।