jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

मुख्यमंत्री चौहान जल जीवन मिशन के लाभार्थी ग्रामीणों से करेंगे वर्चुअल संवाद

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल से जल जीवन मिशन में लाभान्वित ग्रामीण परिवारों से 4 फरवरी की अपरान्ह 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान से संवाद के लिए जल जीवन मिशन में जिन जिलों के ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुँचाया गया है, उनमें से 16 जिलों के एक-एक ग्राम को चुना गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्रामवासियों, जन-प्रतिनिधियों और ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों से वर्चुअली संवाद कर नल से जल प्रदाय से हुई सुगमता और जल जीवन मिशन की योजनाओं के समुचित संचालन एवं संधारण के संबंध में भी संवाद करेंगे।

- Install Android App -

राष्ट्रीय जल जीवन मिशन में अब तक 46 लाख 11 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल पहुँचाया जा चुका है। प्रदेश में 4 हजार 44 ग्राम ऐसे हैं, जहाँ हर घर में जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। मिशन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम द्वारा प्रदेश के लगभग हर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में नल से जल-प्रदाय की योजनाओं के कार्य किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल जिले के बिलखिरिया, सीहोर के सतपिपलिया, देवास के बरखेड़ा कायम, सागर के चकेरी, पन्ना के रायनगर, जबलपुर के नीमखेड़ा, मण्डला के भँवरदा, सिवनी के मुनगापार, रीवा के जुडमुनियाँ मुरली, नीमच के उम्मेदपुरा, अशोकनगर के सेहराई, छिंदवाड़ा के मऊ, अनूपपुर के हर्राटोला, उज्जैन के रणायरापीर, दमोह के सिमरीशुक्‍ला और निवाड़ी जिले के बवई ग्राम के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।