jhankar
ब्रेकिंग
हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल चौकड़ी में आज होगी बैलगाड़ी दौड़ 'शंकर पट' प्रतियोगिता रेत चोरी रोक रहे कंपनी कर्मचारी पर जानलेवा हमला, कार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग

अमित शाह बोले, ‘जो अपने पिता और चाचा की नहीं सुनता वो जयंत की क्या सुनेगा’

बुलन्दशहर| केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जयंत चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा की नहीं सुनता वो आपकी क्या सुनेगा।

जहांगीराबाद में जनसभा को संबोधित किया। पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील के साथ ही उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लोगों से अपील की, कि मतदान के दिन कमल के सामने वाले बटन को इतनी तेजी से दबाएं कि जेल में बंद आजम खां को झटके लगें। शाह बोले कि जयंत बाबू गलतफहमी में हैं, जो अखिलेश चाचा की नहीं सुनता उनकी क्या सुनेगा। यदि सपा की सरकार बनी तो जयंत बाबू बाहर आजम खां अंदर होंगे। जब सपा-बसपा की सरकार चलती थी, तब किसानों का धान तथा गेहूं नहीं खरीदा जाता था।

उन्होंने कहा कि जब संसद में अनुच्छेद-370 को हटाने के लिए बहस हो रही थी तो सपा, बसपा समेत अन्य दलों के नेता इसका विरोध कर रहे थे। कहा जाता था कि 370 को छेड़ा तो खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन मोदी सरकार में कानून व्यवस्था इतनी सख्त थी कि किसी ने भी एक पत्थर फेंकने की भी हिम्मत नहीं दिखाई।

- Install Android App -

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी किसानों का दाना-दाना देखते हैं। सीधा किसान के बैंक अकाउंट में पैसा नरेन्द्र मोदी भेजते हैं। जिसके कारण किसानों के बैंक अकाउंट में 6000 प्रति साल सीधा डालने का काम नरेन्द्र मोदी करते हैं। सपा की सरकार में बिजली नहीं आती थी जनता से पूछा क्या अब आती है या नहीं। भाजपा की सरकार में 24 घंटा बिजली आ रही है, गांव में 20 से 22 घंटा बिजली आ रही है। जनता से पूछा किसानों की भी मिलती है या नहीं। हर घर में शौचालय बनाया या नहीं बनाया। आयुष्मान योजना के तहत चिकित्सा मुफ्त दी जा रही है। इसके बाद उन्होंने डिबाई में भी सभा को संबोधित किया।

अनूपशहर में उन्होंने कहा कि इस बार दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। हमने कहा था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को माफिया से मुक्त कराएंगे और जो कहा था वो कर दिखाया। आज पूरे उत्तर प्रदेश में किसी भी माफिया की हिम्मत नहीं इस कुछ गलत कर सके। मां-बहनें पूरी तरह सुरक्षित हैं। पांच साल में भाजपा शासन में माफिया का पलायन हो गया है। माफिया की दो ही जगह है या तो यूपी से बाहर या जेल में। माफिया को भगाने का काम हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने करके दिखाया।

कहा कि सपा सरकार में एक ही जाति के लोगों को पट्टे मिलते थे। उनके चहेतों के यहां रेड में करोड़ों रुपये मिल रहे हैं। वह पैसा सपा के गुंडों का था। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बदलने का काम किया है। मोदी जी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो मोदी जी के हाथ मजबूत होंगे।