jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

 लता मंगेशकर के निधन पर छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक, प्रदेश भर में दो दिन तक झुका रहेगा राष्ट्रीय झंडा

स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर छत्तीसगढ़ में दो दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। शोक में 6 और 7 फरवरी को सरकारी तौर पर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। राष्ट्रीय ध्वज भी झुके रहेंगे। राज्य सरकार की ओर से सभी कलेक्टर को आदेश जारी हुए हैं। राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहरा जाते हैं, वहां पर रष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। सरकारी स्तर पर किसी तरह का मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। राजकीय शोक के कारण रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रही प्रदर्शनी में किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। लता मंगेशकर के निधन पर केंद्र सरकार ने भी दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। 92 साल की लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब 29 दिनों तक कोरोना और निमोनिया से जंग लड़ने के बाद रविवार सुबह 8.12 बजे उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दुनिया को अलविदा कह दिया।

- Install Android App -

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बेहद दुःखद और सम्पूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके गाए मधुर गीत हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहेंगे। उनकी आवाज़ ही उनकी पहचान है, जो कभी खो नहीं सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि लता मंगेशकर जी ने 30 से ज्यादा भाषाओं में गीत गाए। उनके निधन से भारत ने आज एक रत्न खो दिया है।