jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

सांबा सेक्टर में बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 3 ड्रग्स तस्करों को मार गिराया

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में सेना और सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते मादक द्रव्य से जुड़े तक्करों की खैर नहीं है। सीमा सुरक्षा बल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 3 पाकिस्तानी ड्रग तस्करों को मार गिराया। इनके पास से बड़ी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद हुई है। बीएसएफ के मुताबिक, बीएसएफ जवानों ने स्मगलिंग की कोशिश कर रहे तीन ड्रग्स स्मगलरों को ढेर कर दिया। इनके पास से 36 पैकेट हेरोइन बरामद हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 180 करोड़ रुपए है। बीएसएफ के मुताबिक, 6 फरवरी के तड़के बीएसएफ जवानों को सांबा में तस्करों द्वारा ड्रग्स की स्मगलिंग करने की जानकारी मिली। इसके बाद बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी तस्करों को ढेर कर दिया। इनके पास से 36 पैकेट, करीब 36 किलो ड्रग्स मिली है। बीएसएफ के मुताबिक, ये ड्रग्स हेरोइन हो सकती है। इलाके में सर्च जारी है।  जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन्स तेज कर दिए हैं। जनवरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के खिलाफ 11 मुठभेड़ें हुई हैं। इनमें 21 आतंकी ढेर हुए हैं। पिछले 2 महीने में जम्मू कश्मीर में 9 पाकिस्तानी आतंकी मारे गए हैं।