jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश आज 22- अक्टूबर - गुरुवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें  महाराणा सेना का प्रदेश स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम 25 अक्टूबर को हरदा में हाईवे पर चेकिंग के दौरान हादसा, कॉन्स्टेबल को लोडिंग वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत हरदा-मगरधा रोड पर हादसा: चलती ट्रॉली में पीछे से घुसी नई बाइक, युवक घायल 

हरदा : यातायात पुलिस ने सामाजिक संस्थाओं और विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में दी जानकारी

मकड़ाई समाचार हरदा। आए दिन सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों में यातायात नियमों की समझ विकसित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस सामाजिक संस्थाओं और विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर रही हैं। हरदा यातायात थाने में नगर की कोचिंग संस्थानों, कॉलेज, स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ सामाजिक क्षेत्र में काम करनी वाली संस्थाओं को यातायात के नियमों के बारे में बताया।

- Install Android App -

साथ ही वाहन चलाने के दौरान रखने वाली सावधानी को लेकर प्रशिक्षित किया। रविवार को यातायात थाना प्रभारी वर्षा गौर ने प्रशिक्षण के दौरान जन अभियान परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं को यातायात नियमों के पालन सीखने और जनता के बीच यातायात नियमों के पालन करने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा की उपस्थिति में परिषद द्वारा गठित नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित हुए। दरअसल जन अभियान परिषद सरकार एवं सामाजिक संगठनों के बीच सेतु के रूप में कार्य करता है।