jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

बिहार में कल से खुलेंगे सभी स्‍कूल-कालेज और कोचिंग संस्‍थान, सरकार ने इन पाबंदियाें में भी दी राहत

पटना। कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave of Corona) थमने के बाद सरकार ने रविवार को पाबंदियों में बड़ी छूट दी है। स्कूल-कालेज, कोचिंग संस्थान, सिनेमा हाल, शापिंग माल, पार्क, मंदिर, मस्जिद समेत सभी धार्मिक स्थलों को सशर्त खोलने की अनुमति दे दी गई है। नौवीं कक्षा से ऊपर के स्कूल व कोचिंग सेंटर 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सामान्य रूप से खुलेंगे। वहीं आठवीं तक के स्कूल 50 फीसद उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। सभी सरकारी कार्यालय प्रतिदिन सामान्य रूप से खुलेंगे। केवल टीका प्राप्त आगंतुकों को ही कार्यालय में प्रवेश की अनुमति होगी।

सोमवार से प्रभावी होगी नई गाइडलाइन 

- Install Android App -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अध्यक्षता में आयोजित आपदा प्रबंधन समूह (CMG) की बैठक के बाद रविवार को नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। यह गाइडलाइन सोमवार से प्रभावी होगी। नाइट कर्फ्यू भी खत्म कर दिया गया है।  सीएम नीतीश कुमार ने आगे ट्वीट कर बताया है कि सभी दुकानें, प्रतिष्‍ठान, शापिंग मॉल एवं धार्मिक स्‍थल सामान्‍य रूप से खुल सकेंगे। सभी पार्क एवं उद्यान सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं सिनेमा हॉल, क्‍लब, जिम, स्‍टेडियम, स्‍वीमिंग पुल, रेस्‍टॉरेंट एवं खाने की दुकानें 50 फीसद क्षमता के साथ खुल सकेंगी।

शादी समारोह में 200 को अनुमति

विवाह समारोह व श्राद्ध कार्यक्रम अब 200 व्यक्तियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे। अभी तक इसकी सीमा 50 व्यक्तियों की थी। इसके अलावा जिला प्रशासन की पूर्व अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर आयोजित हो सकेंगे।इसके लिए जिला प्रशासन की जिला प्रशासन की पूर्वानुमति जरूरी होगी। इसमें अपेक्षित सावधानी जरूरी है। सीएम ने अपील की है कि कोविड के कारण बिहारवासी अभी सावधानी बरतें। मास्‍क के उपयोग के साथ सामाजिक दूरी का पालन अत्‍यंत जरूरी है।