ब्रेकिंग
हंडिया: जोगा : जीवन दायिनी मां नर्मदा के 5 किलोमीटर क्षेत्र में बंद हो अवैध शराब, शराबियों की हुड़दं... टिमरनी: 32 साल के युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले बनाए 2 वीडियो, पुलिस कर रही जांच! देखे वीडियो देवास: विधायक शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने पुजारी से मांगी माफी: भाजपा संगठन ने दी विधायक शुक्ला को ह... हरदा: सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करेंकलेक्टर श्री जैन ने मीटिंग में अधिकारिय... खुशखबरी! आज 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते होंगे मालामाल, साथ में पेंशन और सिलेंडर के पैसे भी! CM मो... Gold Price Today: मध्यप्रदेश में आज सोने और चांदी के दामो में आई गिरावट, यहाँ जाने आज के ताजा भाव, इ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे झूठी वाहवाही व सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से जनता को गुमराह न करे और विकास कार्यों का झ... हरदा: नवागत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हरदा कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण किया। MP Board Result 2025 Date का ऐलान इसी हफ्ते? जानें कब और कैसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट!

कलयुगी बेटे ने की माँ-बाप की हत्या, और शव को घर में ही दफनाया, ऐसे हुआ खुलासा, बोला प्यार नहीं करते थे इसलिए मार दिया

आरोपी को लगता था- माता पिता बड़े भाई को ज्यादा तवज्जो देते हैं

- Install Android App -

छत्तीसगढ़ के सरगुजा  में 17 साल के लड़के ने अपने ही माता-पिता को मार कर उनका शव घर में ही दफना दिया। हत्याकांड का पता 5 दिन बाद चला जब लड़के का बड़ा भाई घर पहुंचा। उसे घर में माता-पिता तो नहीं मिले, पर वह घर में आ रही बदबू से घबरा गया। उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में छोटे बेटे ने माता-पिता की हत्या murder कर शव दफनाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

घर के अंदर बदबू आई तो बड़े बेटे ने पुलिस बुला ली

सरगुजा जिले में उदयपुर क्षेत्र के खोधला गांव में रहने वाले जयराम सिंह (50) और फूलसुंदरी बाई (45) के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हेमंत अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहता है। वह गुरुवार को घर पहुंचा तो मां-बाप नहीं थे। उसने आसपास पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर के अंदर भी काफी बदबू आ रही थी। इस पर हेमंत ने पुलिस को सूचना दी।

घर के अंदर गड्‌ढा खोदकर दफना दिया शव

देर रात पुलिस पहुंची और छोटे भाई से पूछताछ की तो हत्याकांड murder का खुलासा हो गया। छोटे भाई ने ही अपने माता-पिता की हत्या कर उनके शवों को घर के अंदर गड्‌ढा खोदकर दफना दिया। पहले पिता के शव को दफनाया। इसके दो दिन बाद उसने मां के शव को दफनाया। इसके बाद भी वह वहीं रहता, सोता रहा। वह खाना भी वहीं पर बनाता था। इस खुलासे से पुलिस police  वाले भी सकते में आ गए। इसके बाद शवों को निकाला गया और पोस्टमॉर्टम postmartam  के लिए भेजा गया।

आरोपी को लगता था- माता पिता बड़े भाई को ज्यादा तवज्जो देते हैं

आरोपी 12वीं फेल है और काफी गुस्सैल स्वभाव का है। पुलिस police  के मुताबिक उसे हमेशा लगता था कि उसके माता-पिता बड़े भाई को उससे ज्यादा तवज्जो देते हैं। उसे प्यार भी नहीं करते। बड़े भाई की एक साल पहले ही शादी हुई है। वह माइंस में मजदूरी करता है और अपने ससुराल में रहता है। कभी-कभी ही गांव आता था।

लकड़ी काटने वाली वसूली से मारा, वहीं खाना बनाता रहा

पुलिस पूछताछ में आरोपी किशोर ने बताया कि उसने माता-पिता की हत्या करीब 5-6 दिन पहले लकड़ी काटने वाली वसूली से की थी। पहले घर में पिता का शव दफना दिया, लेकिन मां को दो दिन बाद दफनाया। इसके बाद उसी घर में सोता और खाना बनाता रहा। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है। वह मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने ही आरोपी के बयान लिए और फिर शवों को बाहर निकलवाया।