मकड़ाई समाचार हरदा। खंडवा स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक चलाते हुए एक ट्रक ड्राइवर ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। कई लोग ट्रक को तेज गति में आता देखकर जान बचाकर सड़क किनारे खड़े हो गए। रविवार को देर शाम की यह घटना शहर के घण्टाघर क्षेत्र की है। गंभीर घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक ड्राइवर को लोगो की मदद से पकड़ लिया ।
जानकारी के अनुसाए ट्रक क्रमांक एमएच 18 बी ए 5977 रविवार रात 9 बजे खंडवा से हरदा की ओर आ रहा था। इसी दौरान कडोला के पास भी यह ट्रक अलग अलग जगह पर हादसे करके भागते हुये आया । ट्रक के ऊपर पेड़ के एक हिस्से की डाली भी थी। ड्राइवर इतना नशे में चूर था कि उसे उसकी भी कोई जानकारी नही थी। कई लोगो को टक्कर मारने के बाद वह शहर की ओर भागा ओर लोगो से जान बचाने की चक्कर मे बॉयपास छोड़कर शहर के अंदर घुस गया। इसी दौरान जैन धर्मशाला के पास खड़ी बाइक में भी टक्कर मार कर नाली में जा घुसा पुलिस ने ट्रक को थाने लाकर खड़ा कर दिया।
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान
ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे, नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड...
आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ
वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह
हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे
हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही
मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए
एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी
ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
