jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 2 की मौत, 100 घायल

Earthquake in Japan: जापान में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। अब तक 2 लोगों के मारे जाने और 100 से अधिक के घायर होने की खबर है। सुनामी अलर्ट भी जारी किया गया है। बुधवार रात आए इस भूकंप के बाद एक छोटी सुनामी तट पर पहुंच गई, हालांकि इसका जोखिम कम रहा। 30 सेंटीमीटर (11 इंच) की सुनामी लहरें टोक्यो के उत्तर-पूर्व में लगभग 390 किलोमीटर (242 मील) ईशिनोमाकी में तट पर पहुंच गईं। यहां अभी भी अलर्ट है। बता दें, जहां भूकंप आया है, वो उत्तरी जापान का वहीं हिस्सा है जहां 11 साल पहले 9.0 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था और सुनामी से सबकुछ तबाह हो गया था। तब यहां का परमाणु रिएक्टर भी तबाह हो गया था।

- Install Android App -

फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने कहा कि दो लोगों की मौत हो गई और 94 अन्य घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर है। क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सोमा शहर में 60 साल के एक व्यक्ति की अपने घर की दूसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। वहीं भूकंप के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 70 वर्षीय एक अन्य शख्स की मौत हो गई।