ब्रेकिंग
खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 2 प्रकरण बनाये हंडिया : पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय हंडिया में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, वरिष्ठ शिक्षकों का किय... देश मे बारिश ने बिगाड़े हालत, मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी उफान पर , दिल्ली में भारी बारिश आवागमन बाधित,... मोहित हत्याकांड में फरार आरोपी भी पकड़ाए, चार पुलिस वालों की संलिप्तता पर उठे सवाल ! आखिर कौन पुलिस व... गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे...

MP NEWS : मां से अफेयर के शक में बेटे ने बुआ के लड़के के साथ मिलकर, की युवक की हत्या 

पहले उन्होंने शराब पार्टी दी, इसके बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी

मकड़ाई समाचार भोपाल। अवैध संबंध के शक में बेटे ने मां के प्रेमी को मार डाला। वारदात में उसका साथ बुआ के लड़के ने दिया। पहले उन्होंने शराब पार्टी दी, इसके बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सीने-चेहरे पर भी चाकू मारे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शबरीनगर छोला मंदिर में रहने वाला गोपाल उर्फ पिंटू (23) पिता मंगलसिंह राजपूत खुद का ऑटो चलाता था। दो साल से मोहल्ले में रहने वाली महिला से उसकी करीबी दोस्ती थी। गोपाल महिला के घर आता-जाता था। फोन पर भी बात करता था। मंगलवार की रात महिला, गोपाल से फोन पर बात कर रही थी। यह बातचीत उसके 19 साल के बेटे प्रिंस यादव ने सुन ली। इस बात को लेकर मां-बेटे में विवाद हो गया। उसने मां को सख्त हिदायत दी कि अब गोपाल से बात की तो अंजाम ठीक नहीं होगा।

- Install Android App -

बुआ के लड़के के साथ रची साजिश

इसी बीच प्रिंस ने गोपाल को ठिकाने लगाने की साजिश रची। इसके लिए उसने अपनी बुआ के लड़के रितिक उर्फ लिली से संपर्क किया। बुधवार रात करीब आठ बजे दोनों ने गोपाल को शराब पीने के लिए बुलाया। सभी गोपाल के घर के पीछे की तरफ शबरी नगर नाले के पास पहुंचे। तीनों ने पहले शराब पी। जैसे ही गोपाल को नशा हुआ, तभी महिला के बेटे ने चाकू से उसका गला रेत दिया। गोपाल लहूलुहान हालत में नाले के पास पड़ा रहा। किसी राहगीर ने उसका खून से सना शव देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोपाल के पिता मंगल सिंह सिक्योरिटी गार्ड हैं। वह उनका सबसे बड़ा बेटा था। अविवाहित था।

जिंदा नहीं बचे, इसलिए ताबड़तोड़ वार किए
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गोपाल के शरीर पर करीब छह जगह चाकू मारे हैं। सबसे पहले गले में हमला किया। इसके बाद उसके सीने में तीन चाकू मारे। चेहरे पर भी चाकू के निशान हैं। चाकू महिला का बेटा अपने घर से लाया था। उसकी बुआ का बेटा लूट के मामले में पकड़ा जा चुका है।