jhankar
ब्रेकिंग
PM सड़क योजना की सड़कें गड्ढों में तब्दील : ग्रामीणों का सब्र टूटा: मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोल... जनसुनवाई में की शिकायत : वार्ड 14 में नए पोल लगने के बाद भी पुराने बिजली के पोल बने खतरा Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ... पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी ! पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है

नई दुल्हन के साथ कमरे में सोने गया था युवक, आधी रात में पेड़ से लटका मिला शव

नई दुल्हन के साथ कमरे में सोने गया था युवक, आधी रात में पेड़ से लटका मिला शव

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के भाणा सिमल गांव में शादी के 12 दिन बाद एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर से 500 मीटर दूर एक पेड़ से शव लटका हुआ मिला है। कारणों का खुलासा नही हो पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। डूंगरपूर जिले के चौरासी थानाधिकारी भेमजी गरासिया ने बताया कि भाणासीमल निवासी गेबा बुझ मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

- Install Android App -

इसमें बताया कि उसके बेटे 21 वर्षीय मनोज बुझ की शादी 4 मार्च को शिल्पा के साथ हुई थी। सोमवार रात को खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग घर में सो गए। बेटा मनोज और उसकी पत्नी शिल्पा भी दूसरे कमरे में सोए थें। रात के समय मनोज उठाकर चला गया, जिसका पता परिवार के लोगों को भी नहीं लगा। मंगलवार सुबह के समय मनोज अपने खाट पर नहीं मिला। परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।

थानाधिकारी भेमजी गरासिया ने बताया कि पिता गेबा और परिवार के लोग मनोज को ढूंढते हुए खेतों तक पहुंचे। आम के पेड़ से काले दुपट्टे का फंदा लगाकर मनोज लटका हुआ था। फांसी लगाने से उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर करावाड़ा चौकी प्रभारी गोपाल मीणा मौके पर पहुंचे। वहीं, घटना की जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा।

सके बाद सीमलवाड़ा हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवाया। पिता गेबा बुझ ने बेटे मनोज की आत्महत्या को लेकर किसी भी तरह से शक होने से मना कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।