jhankar
ब्रेकिंग
MP में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस - 71 साल का सफर आज 01- नवंबर - रविवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें  हरदा में तालाब में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत आज 3 घंटे बंद रहेगी बिजली, हंडिया फीडर में मेंटेनेंस हरदा-खिरकिया में सरदार पटेल के नाम से बनेंगे पार्क, लगेंगी प्रतिमाएं उज्जैन होटल के चेंबर में दम घुटने से 4 सफाईकर्मियों की मौत इंदौर में गार्डन में वार्मअप के दौरान 10वीं के छात्र की मौत हरदा में गुंडागर्दी का तांडव! "मैं हूं इस शहर का बाप..." कहकर दो युवकों से मारपीट और पैसे छीनने का आ... 🔱 आज का राशिफल: 1 नवंबर 2026, रविवार : जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे, किस राशि के चमके...

शादी के दो साल बाद नाबालिग साली को भगा ले गया जीजा… ससुर को तस्वीर भेज बोला- जो करना है कर लिजिये…

शादी के दो साल बाद नाबालिग साली को भगा ले गया जीजा… ससुर को तस्वीर भेज बोला- जो करना है कर लिजिये…

- Install Android App -

झारखंड। झारखंड की राजधानी रांची के कांके में बड़ी बहन की मदद करने गई नाबालिग लकड़ी को जीजा भगा ले गया। मंदिर में जाकर शादी कर ली और उसकी तस्वीर ससुर को भेज दिया। तस्वीर के साथ लिखा ससुर जी जो करना है कर लिजिये। छोटी बेटी भी हमारी हुई। आरोपित नन्हू साहु उर्फ अरुण की शादी मई 2019 को हुई थी। शादी के दो साल बाद ही उसने ऐसी हरकत कर दी। दरअसल, अरुण की पत्नी की तबियत खराब थी। इस कारण छोटी बहन मदद करने पहुंची थी। दो-चार दिन ही बीता था कि एक दिन दोनों जीजा-साली घर से भाग गए। इस मामले में 21 मई 2021 को नाबालिग के पिता ने अपने दमाद के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित अरुण को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, एक साल चले सुनवाई के दौरान ससुर के साथ दोनों बहने अपने बयान से पलट गई। अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाह पेश करने के बाद भी सिविल कोर्ट ने आरोपित को रिहा करने का फैसला सुनाया।