jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ... रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त छिपाबड़ पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 49 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त MP में अर्नब का असर खत्म, 4 दिन हल्की बारिश के आसार MP में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस - 71 साल का सफर आज 01- नवंबर - रविवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें  हरदा में तालाब में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत आज 3 घंटे बंद रहेगी बिजली, हंडिया फीडर में मेंटेनेंस हरदा-खिरकिया में सरदार पटेल के नाम से बनेंगे पार्क, लगेंगी प्रतिमाएं

इंदौर में गार्डन में वार्मअप के दौरान 10वीं के छात्र की मौत

बड़े भाई ने CPR देकर बचाने की कोशिश की

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 इंदौर । स्कीम-78 स्थित गार्डन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खेलने से पहले वार्मअप कर रहे 15 वर्षीय छात्र की अचानक गिरने से मौत हो गई।

वार्मअप के दौरान अचानक गिरा छात्र

लसूड़िया पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कनिष्क बोयत (15) निवासी बी-ब्लॉक, स्कीम-78 के रूप में हुई है। वह तलावली चांदा स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ता था।

बताया गया कि शनिवार शाम कनिष्क अपने बड़े भाई दिव्यांश के साथ रोज की तरह गार्डन में खेलने गया था। दोनों भाई खेल शुरू करने से पहले वार्मअप कर रहे थे, तभी कनिष्क अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा।

- Install Android App -

बड़े भाई ने दिया CPR

बड़े भाई दिव्यांश ने तुरंत उसे संभाला, चेहरे पर पानी के छींटे दिए और CPR देकर जान बचाने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे स्कीम-78 के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सात साल पहले भी हुआ था ऐसा

परिजनों के मुताबिक, करीब 7 साल पहले भी कनिष्क दौड़ते समय इसी तरह गिर गया था। तब डॉक्टरों ने हृदय संबंधी जांच की सलाह दी थी। परिवार दीपावली के बाद उसकी पूरी मेडिकल जांच कराने की योजना बना रहा था। फिलहाल मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिवार पहले ही एक बड़ा हादसा झेल चुका है। करीब 12 साल पहले कनिष्क के पिता विक्रांत की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब बेटे की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। लसूड़िया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।