ब्रेकिंग
मप्र के 8 जिलों मे अतिभारी शेष मे मध्यम बारिश होगी !  Big news harda: तिलक भवन का अवैध निर्माण तोड़ने की कार्यवाही हुई शुरू, नपा के चले हथौड़े देखे वीडियो... भारत के दुश्मनों को कहीं सुरक्षित पनाह नहीं : प्रधानमंत्री मोदी संसद के दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर 16-16 घंटे होगी बहस मन की बात : सीएम ने संवाद को दिव्य ऊर्जा और नवसंकल्प से भरने वाला बताया डिस्काउंट वाला बोर्ड लगाने पर रद्द होंगे दवा दुकानों के रजिस्ट्रेशन बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में भगदड़, 2 की मौत: 29 श्रद्धालु घायल सर्व ब्राह्मण समाज महिला इकाई ने मनाया हरियाली उत्सव, नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 28 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे सुंदर-जडेजा की ऐतिहासिक पारी ने इंग्लैंड को किया बेदम, ड्रॉ हुआ मैनचेस्टर टेस्ट

BREAKING NEWS : बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, मुंबई की TV एक्ट्रेस सहित 3 लड़कियां गिरफ्तार

50 हजार रुपए के भुगतान पर सौदा तय किया, 17 मार्च को जब आरोपी तीन महिलाओं के साथ पहुंचा तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया

Big sex racket exposed : गोवा पुलिस ने पणजी के पास संगोलदा गांव में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। यहां पुलिस ने लड़कियों की सप्लाई करने वाले एक दलाल के साथ एक TV एक्ट्रेस को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि टीवी अभिनेत्री के साथ दो और लड़कियां को भी पकड़ा गया है। गोवा क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने इस बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है और इसमें दो लड़कियां मुंबई की रहने वाली है, वहीं एक अन्य महिला हैदराबाद की रहने वाली है।

गोवा पुलिस की क्राइम विभाग ने पणजी के पास सांगोल्डा गांव में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक टीवी एक्ट्रेस समेत 3 महिलाओं को मुंबई से छुड़ाया है। मामले मे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

- Install Android App -

एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद बिछाया जाल

पुलिस ने कहा कि कि अपराध शाखा को हाफिज सैयद बिलाल नामक व्यक्ति के वेश्यावृत्ति की गतिविधियों में लिप्त होने की सूचना मिली थी और इससे मिली जानकारी के आधार पर इस सेक्स रैकेट के खुलासे के लिए जाल बुना गया था। क्राइम ब्रांच ने बताया है कि टीवी अभिनेत्री समेत दो महिलाएं मुंबई के पास विरार की रहने वाली हैं जबकि एक महिला हैदराबाद की है।

50 हजार में तय हुआ था सौदा

सूचना की पुष्टि होने के बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों जांच की। जांच में पता पता कि हैदराबाद के निवासी आरोपी ने संगोलदा गांव के पास 50 हजार रुपए के भुगतान पर सौदा तय किया। 17 मार्च को जब आरोपी तीन महिलाओं के साथ पहुंचा तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस अभी भी जांच कर रही है और सेक्स रैकेट से जुड़े कई अहम नामों का खुलासा हो सकता है।