jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

BREAKING NEWS : बच्चों के मामूली विवाद पर दो पक्षों में हिंसक टकराव, चार मोटरसाइकिलें जलाईं, दो की मौत, 50 घायल

पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर मामला दर्ज करते हुए 20 लोगों को हिरासत में लिया

मकड़ाई समाचार रायसेन। जिला मुख्यालय से करीब सौ किमी दूर आदिवासी अंचल प्रतापगढ़ जैथारी के पास ग्राम खमरिया पौड़ी में शुक्रवार देर रात बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग लाठी, कुल्हाड़ी से एक-दूसरे प्रहार करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने दुकान व मोटर साइकिलों में आग लगा दी। काफी देर तक दोनों पक्षों के पुरुषों, बच्चों व महिलाओं के बीच हिंसक संघर्ष जारी रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गांव में पुलिस बल पहुंचने के बाद ग्रामीणों के बीच संघर्ष थम गया। एहतियात के तौर पर गांव में शनिवार को सुबह चार थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल, एएसपी अमृत मीणा सहित अनेक पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गांव में मौजूद हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर मामला दर्ज करते हुए 20 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक शाहवाल ने बताया है कि स्थिति नियंत्रण में है। सभी घायलों का सिलवानी शासकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव के अलावा अस्पताल में भी पुलिस बल तैनात है। अस्‍पताल में इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस की होली निरस्त
शनिवार को पुलिस अधीक्षक निवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया जाना था। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में उपद्रव होने के कारण पुलिस की होली का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

- Install Android App -

आदिवासी-बहुल क्षेत्र है प्रतापगढ़
सिलवानी तहसील का प्रतापगढ़ जैथरी इलाका आदिवासी-बहुल है। यहां प्राचीनकाल में गोंड शासन रहा है।
विधायक लगवाते हैं मेला
क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह पिछले तीन दशक से यहां हर वर्ष दीपावली की दूज पर आदिवासी मेला लगवाते हैं। आसपास के करीब 15 आदिवासी गांवों के लोग यहां एकत्र होते हैं। विधायक सिंह धायक सिंह ने कलेक्टर व एसपी से फोन पर बात करते हुए शांति व्यवस्था के लिए सुरक्षा के पर्याप्‍त इंतजाम करने व उपद्रव करने वालों के विरुद्ध सख्‍त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।