jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

40 फीट ऊंची पहाड़ी पर लटका था दुपट्टा, नीचे मिला 15 वर्षीय किशोरी का शव

आशंका है कि किशोरी ने पहाड़ी से कूदकर जान दी है

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार इटारसी (नर्मदापुरम)। केसला थाने के खारदेव पहाड़ी के नीचे एक 15 वर्षीय किशोरी के शव बरामद हुआ है। करीब 40 फीट ऊंची पहाड़ी पर एक नीला दुपट्टा टंगा हुआ है। पुलिस को मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका है। किशोरी को धक्का दिया गया या उसने कूदकर आत्महत्या की है, इसकी जांच की जा रही है। केसला टीआइ गौरव बुंदेला के अनुसार किशोरी का शव खारदेव बाबा पहाड़ी के पास मिला। स्वजनों के अनुसार किशोरी 2 दिन से गायब थी। उसका दुपट्‌टा पहाड़ी पर लगी झाड़ियों में लटका था। आशंका है कि किशोरी ने पहाड़ी से कूदकर जान दी है।

संदेह के आधार पर पुलिस गांव के एक युवक को पूछताछ के लिए लाई है। आज शव को पीएम के लिए इटारसी लाया गया। 17 मार्च से किशोरी घर से गायब थी। कोहदा गांव से 3 किमी दूर खारदेव बाबा की पहाड़ी है, यहां किशोरी के शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। लाश को देखकर आशंका जताई जा रही है कि ऊंचाई से गिरने से किशोरी की मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर गए। जांच अधिकारी एमएल सूर्यवंशी, आरक्षक मनोज डोंगरे शव को बरामद कर गांव लेकर आए। घटना को लेकर पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। स्वजनों के बयान के बाद सही बात सामने आएगी। किशोरी घर से किसके पास गई थी। ऊंची पहाड़ी तक जाकर उसने आत्महत्या की है, या उसे फेंका गया है यह बात जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी।