ब्रेकिंग
अभा साहित्य परिषद के अधिवेशन में शामिल हुए जिले के साहित्यकार 9 बच्चों की मां ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: ई-केवायसी व आधार फिडिंग कार्य की गति बढ़ाएं ! कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश घरेलू विवाद मे पत्नि ने पति की फावड़े से काटकर की हत्या ! पत्नि के चरित्र पर शंका करने से उपजे विवाद... इजराईल ईरान जंग: अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया ! ईरान के विदेश मंत्री स... उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक...

सगाई समारोह में दूषित भोजन से 250 लोग बीमार, जिला अस्पताल में किया भर्ती

अचानक इतनी संख्या में मरीजों के आने से अस्पताल की व्यवस्था गड़बड़ा गई

मकड़ाई समाचार खंडवा। खानशाहवली क्षेत्र में सगाई समारोह के दौरान दूषित भोजन करने से लगभग 250 लोगों की तबीयत खराब हुई। गुरुवार देर रात जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में लोगों को भर्ती कराया गया। अचानक इतनी संख्या में मरीजों के आने से अस्पताल की व्यवस्था गड़बड़ा गई। स्टाफ फ्लोर बेड लगाकर जमीन पर इलाज शुरू किया।

नागचुन रोड स्थित शहनाई पैलेस में गुरुवार शाम सगाई समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें लगभग 300 से 400 लोग पहुंचे थे। रात 8 बजे बजे चिकन व मछली खाई। इसके बाद रात 12:00 से 1:00 के बीच लोगों को उल्टी होने लगी। घबराए लोग जिला अस्पताल पहुंचे। सुबह 9 बजे तक लगभग ढाई सौ लोग जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती हो चुके थे। जिला अस्पताल में फीमेल मेडिकल वार्ड, मेल मेडिकल वार्ड और ट्रामा सेंटर में इन सभी लोगों को भर्ती किया गया है। बीमार लोगों में महिलाएं बुजुर्ग व बच्चे भी शामिल हैं।

- Install Android App -

अचानक बिगड़ी तबीयत नहीं आया समझ

जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती 13 साल के साहिल को उल्टी व घबराहट के बाद पिता रईस उसे लेकर पहुंचे थे। पिता ने बताया रात में भोजन के बाद लगभग 2 बजे उल्टियां होने लगी। कुछ देर ने तो हमें भी समझ में नहीं आया। उसके बाद अन्य रिश्तेदारों को भी दिक्कत हुई तो हम तत्काल बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अभी उसकी हालत ठीक है। मरीज हाफिज के बेटे इमरान ने बताया पिता और वह समारोह में शामिल हुए थे।

रात को 2 बजे पिता की तबीयत खराब हुई और बेहोशी छाने लगी। इसके बाद तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। 19 वर्षीय मरीज शेख अयान के भाई शेख अकरम ने बताया समारोह में भोजन के बाद 3 बजे रात को तबीयत खराब हुई व भाई को उल्टियां होने लगी। उसने इसे सामान्य समझा वह बताया नहीं। सुबह 9 बजे तबीयत खराब होने पर वे अस्पताल लेकर पहुंचे अब स्थिति ठीक है।