मकड़ाई समाचार हंडिया।शासकीय भूमियों पर से अतिक्रमण हटाने की मुहिम में सोमवार को हंडिया तहसीलदार डॉ.अर्चना शर्मा के आदेश पर ग्राम हंडिया में स्थित शासकीय भूमि खसरा नम्बर 238/1 रकबा 0.518 हेक्टेयर मद सीलिंग में से रकबा 0.393 हेक्टेयर कर अतिक्रमण कर्ता अहमद खां पिता हसनखान निवासी हंडिया द्वारा फसल बोकर,टापरी बनाकर एवं बागुड़ करके अवैध कब्जा किया गया था। उक्त अतिक्रमण को हटाने हेतु अतिक्रामक को न्यायालय तहसीलदार,हंडिया के आदेश से बेदखली के आदेश जारी कर अतिक्रमण हटाने हेतु लिखित रूप से आदेशित किया गया था लेकिन अतिक्रामक द्वारा अपना अवैध कब्जा न हटाने से उक्त अतिक्रमित भूमि पर दल ने शासन अधिकृत भूमि का बोर्ड लगाकर अवैध कब्जा हटाया। अतिक्रामक को सोमवार को अतिक्रमण हटाने की लिखित सूचना दी गई थी लेकिन सूचना उपरांत भी अतिक्रामक मौके अनुपस्थित रहा। अतिक्रामक की मौके पर अनुपस्थिति के कारण अतिक्रमित भूमि में एक कोने में बनी हुई एक टापरी में ताला लगा होने से टापरी को अतिक्रमण से मुक्त रखा गया है। तहसीलदार डॉ अर्चना शर्मा ने बताया कि अतिक्रामक को टापरी हटाने हेतु एक बार पुनः सूचना पत्र देकर पुनः हटाया जावेगा।
ब्रेकिंग
हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत...
💰 सोना-चांदी का ताजा भाव - शनिवार, 27 जून 2026
🌧️आज 27 जून शनिवार मध्य प्रदेश का हाल कैसा रहेगा आज मौसम
रतलाम हतनारा हादसा: ताजिए पर लोहे की छत बनी काल, ताजिए 11KV लाइन टच होने पर करंट लगने से 3 की मौत, 1...
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: परीक्षा से 24 घंटे पहले ठाणे में हुआ खुलासा, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच
🌤️ आज 27 जून 2026 का देश का मौसम प्रमुख शहरों का तापमान
📰 27 जून 2026 की देश की प्रमुख खबरें पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ
📰 मध्य प्रदेश की आज शनिवार, 27 जून 2026की खास खबरें
आज का पंचांग - शनिवार, 27 जून 2026
हरदा : बानापुरा कृषि उपज मंडी में व्यापारीयो के झगड़े और मारपीट का मामला मंडी सचिव ने नहीं की कोई का...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Prev Post
