jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

हरदा : भाजपा स्थापना दिवस मनाने को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

मकड़ाई समाचार हरदा। भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा की महत्वपूर्ण बैठक 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को मतदान केंद्र पर मनाने को लेकर की गई यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने देते हुए बताया कि बैठक में समर्पण निधि के जिला प्रभारी सुरेंद्र जैन ने सभी मंडलों से समर्पण निधि की राशि को एकत्रित करने में गति लाने पर जोर दिया और मतदान तक के कार्यकर्ताओं को जोड़कर सहयोग प्राप्त करने की बात कही । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला ने 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की जयंती तक के कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं बूथ विस्तारक अभियान की समीक्षा की शेष बचे हुए बूथों पर भी कार्य को पूर्ण कर करने पर जोर दिया।

- Install Android App -

जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा का संगठन मध्य प्रदेश में एक मॉडल के रूप में देखा जाता है कार्यकर्ताओं को प्रत्येक मतदान केंद्र पर जाकर दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरना है एवं अधिक से अधिक समर्पण राशि एकत्रित करते हुए प्रदेश को भेजना है। इस अवसर पर जिला महामंत्री सिद्धार्थ पचौरी ने बैठक का संचालन किया। बैठक में मुख्य रूप से मनील शर्मा, प्रहलाद पटेल ,जगदीश सोलंकी ,दिनेश झुरिया ,राजू कॉमेडीया ,बलराम काले , सुधीर सोनी , विजय सावनेर , भागवत शाह ढोके सहित सभी मंडल के अध्यक्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित जिम्मेदार पदाधिकारी उपस्थित रहे।