jhankar
ब्रेकिंग
भादौ दशमी पर गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने पर्युषण में किए 10 उपवास, तप से दी धर्म-साधना की मिसाल आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे संजय धनवारे का बानापुरा में भव्य स्वागत खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन

सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती हेतु 8 अप्रैल को खिरकिया में आयोजित होगा शिविर

हरदा : मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराने के लिये ‘एसआईएस’ केन्द्रीय प्रशिक्षण केन्द्र रीजनल ट्रेनिंग नीमच द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए रोजगार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला परियोजना प्रबन्धक श्री रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि ये शिविर जनपद पंचायत खिरकिया में 8 अप्रैल तथा जनपद पंचायत हरदा में 9 अप्रैल को सुबह 10ः30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

- Install Android App -

श्री कालेश्वर ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को कक्षा 8वीं पास या उससे ऊपर, आयु सीमा 18 वर्ष से 38 वर्ष के बीच, ऊंचाई न्यूनतम 163 सेंटीमीटर और वजन कम से कम 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

उन्होने संबंधित विकासखंडों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि पात्र युवाओं को इसका लाभ मिल सके।