jhankar
ब्रेकिंग
आज मनाया जा रहा करवा चौथ का पर्व, सुहागिन महिलाएं करेंगी चांद का दीदार मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: कई जिलों में बदला मौसम, कहीं बादल तो कहीं बारिश के आसार हरदा जिले को मिला नया पुलिस कप्तान, शशांक का भोपाल पुलिस मुख्यालय तबादला टिमरनी के पूर्व CMO की 5 साल तक 10% पेंशन रोकी, खरगोन के दो इंजीनियरों की वेतनवृद्धि पर कार्रवाई, का... भोपाल: करवाचौथ के श्रृंगार के लिए पार्लर जाने की बात पर विवाद, महिला ने की आत्महत्या रूपादेह में एसएसपी के नाम पर नकली खाद बेचने का भंडाफोड़, 471 बोरी से भरा ट्रक पकड़ा कलेक्टर ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक युवा सृजन जन संवाद कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने किया कोतवाली थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण टिमरनी में अवैध आतिशबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मंजिला मकान से करीब 2 लाख रुपये के पटाख... राणापुर के ढोलियावाड़ में मौत को दावत दे रही 11 KV हाईटेंशन लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा! फोटो...

Aaj Ka Rashifal: आज 22/01/2024 का राशिफल, Daily Horoscope

यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं और आपके पार्टनर के कारण किसी भी प्रकार की परेशानी आपको आ रही है तो इसके निवारण के लिए 43 दिनों तक अपने आफिस/व्यवसाय स्थल पर अपने इष्टदेवता का मानसिक स्मरण करते हुए श्वेत पुष्प और श्वेत रंग की मिठाई अर्पित करें। शीघ्र ही आपकी परेशानी दूर होगी। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल –

मेष
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप सहकुटुंब किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत करेंगे। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी।

वृष
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे और सभी कार्य आसानी से सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।

मिथुन
आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएंगे।

कर्क
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और क्रोध की अधिकता से नौकरी खतरे में पड़ सकती है। हालांकि, परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन कटु वचन से परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी।

सिंह
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और भाग्यवृद्धि के योग रहेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ रहेगा और सभी कार्य सफल होगे। कार्य विस्तार की योजनाएं शुरू कर सकते हैं। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।

कन्या
आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन उदास हो सकता है और मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खान-पान में लापरवाही न बरतें।

- Install Android App -

तुला
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन सभी कार्य सफल होंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवारजनों के साथ दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। आनंददायक प्रवास हो सकता है।

वृश्चिक
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक धन खर्च होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ भी मनमुटाव हो सकता है।

धनु
आज का दिन शुभ फलदायक रहने के योग बन रहे हैं। नौकरी-व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। आकस्मिक धनलाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। मित्रों, सम्बंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी।

मकर
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा और सहकर्मियों के सहयोग से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। हालांकि, परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक-मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं।

कुम्भ
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी, लेकिन कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कामकाज की भी अधिकता रहेगी, जिससे तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

मीन
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी और कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

ज्योतिष सेवा केन्द्र, ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net