आज हरदा कृषि उपज मंडी मे आम किसान यूनियन द्वारा किसान दिवस मनाया गया
कृषि उपज मंडी के विश्राम गृह मे आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिँह जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य मे आम किसान यूनियन द्वारा उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और किसान दिवस मनाया गया।
आम किसान यूनियन के सुनील गोल्या ने बताया कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिँह जी ने कहा था कि देश की खुशहाली का रास्ता किसानों के खेत से होकर गुजरता है। उन्होंने अपनी नीतियों मे हमेशा किसानो को सर्वोपरि रखा।
आम किसान यूनियन के गणेश पटेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिँह जी के कार्यकाल मे किसानो की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए अनेक नीतियों का निर्माण हुआ, फसलों के मूल्यों मे सुधार हुआ।
श्रधांजलि के पश्चात यूनियन के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमे गंजाळ मोरंड परियोजना एवं फसलों के मूल्यों को लेकर चर्चा की गई। चर्चा के पश्चात ये सुनिश्चित किया गया कि अगर संवाद से उपरोक्त विषयो का कोई समाधान नहीं होता है तो जनवरी मे आम किसान यूनियन द्वारा जिला स्तर पर एक बड़ा जनआंदोलन किया जायेगा।
आम किसान यूनियन के स्वामी संतोष भारती ने कहा कि हरदा जिले की महत्वकांक्षी योजना गंजाळ एवं मोरंड परियोजना वर्षो से अधर मे पड़ी है, फसलों के मूल्य समर्थन मूल्य से काफी निचे चल रहे, जल्द हीं आम किसान यूनियन इन मुद्दों को लेकर जमीन पर अनिश्चित कालीन लड़ाई लड़ेगा।
आज के कार्यक्रम मे सुरेश बेड़ा, करन चौधरी, जीत सांगवा, अंकित चोयल आदि उपस्थित रहे।

