jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

आप विधायक अमानतुल्लाह को ईडी ने किया गिरफ्तार, सोमवार की सुबह भारी बहस विवाद के बाद अमानतुल्लाह को ईडी गिरफ्तार कर आफिस लाई ! 

विधायक अमानतुल्लाह ने मीडिया से कहा मै बेकसूर हूँ, 

आप ने भाजपा पर लगाया आरोप

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। आप पार्टी की परेशानी खत्म हो नही रही है पहले सिसोदिया फ़िर केजरीवाल अब अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी हुई है।

सोमवार को तड़के से ईडी ने आम आदमी पार्टी के ओखला विधानसभा सीट से विधायक अमानतुल्लाह खान को सोमवार (2 सितंबर) को गिरफ्तार कर लिया।

खुद को बताया बेकसूर

- Install Android App -

अमानतुल्लाह को अरेस्ट करने के बाद ओखला स्थित उनके घर से टीम रवाना हो गई। इसी दौरान आप विधायक ने मिडिया से कहा कि उन्हें गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा है, खुद को बेसकसूर बताया है।

वक्फ बोर्ड मे किया है भ्रष्टाचार और अवैध नियुक्ति  ईडी का अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड में अवैध तरीके से नियुक्तियां कीं और बोर्ड की संपत्तियों को 2018 से 2022 के बीच गलत तरीके से लीज पर दिया।इस तरह उन्होंने भ्रष्टाचार करते हुए पैसा कमाया।

ज्ञात हो कि ईडी की टीम ने इससे पहले दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आप विधायक से 12 घंटे तक पूछताछ की थी। जांच एजेंसी ने कहा था कि अमानतुल्लाह ने अवैध तरीकों से बहुत ज्यादा पैसा बनाया है. उन्होंने इस पैसे से अपने सहयोगियों के नाम पर संपत्तियां खरीदी हैं।

सोमवार की सुबह विधायक किया ट्वीट

अमानतुल्लाह खान ने सोमवार सुबह-सुबह ट्वीट कर कहा कि ईडी उन्हें गिरफ्तार करने घर आई है। इस दौरान घर में सर्च ऑपरेशन किया गया और कई घंटे तक पूछताछ हुई।माना जा रहा है। कि आप विधायक के जवाबों से संतुष्ट नहीं होने के बाद ही अमानतुल्लाह को गिरफ्तार किया गया है।अब ये देखना है कि उनकी पेशी कोर्ट में कब होती है।