jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

Accident News : इंदौर-भोपाल हाईवे पर यात्री बस पलटी, आधा दर्जन लोग घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सीहोर । इंदौर-भोपाल हाईवे पर लसूडिया के पास सीधी से सूरत जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, बस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिनका उपचार सिविल अस्पताल में कराया गया, पुलिस के मुताबिक कुछ ही यात्रियों को मामूली चोटें आई है जिनका उपचार कराकर दूसरी बस से रवाना कर दिया गया है।

लसूडिया के पास पलट गई बस

मिली जानकारी अनुसार इंदौर भोपाल हाईवे पर सीधी से सूरत जाते समय बस क्रमांक MP-19 P2856 लसूडिया के पास पलट गई। बस में 50 यात्री सवार थे, अचानक हादसे से चीख पुकार मच गई, सूचना पर अमलाह चौकी प्रभारी अविनाश भोपले अपने बल के साथ मौके पर पहुंचे बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस की तत्परता के चलते कोई जन हानि एव नुकसान नही हुआ, हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए जिनका प्रथिमिक उपचार उपरांत सभी यात्री दूसरी बस से अपने गंतव्य की और रवाना किया गया।

- Install Android App -

येे लोग हुए धायल

घायलों में प्रेमलाल पिता ददुला कोल उम्र 45 साल निवासी जिला सीधी, देवेनेद्र प्रसाद दवेदी पिता कैलासप्रसाद उम्र 44 साल निवासी ग्राम खैराबिलाह थाना कोतवाली जिला सीधी, रोहित पिता श्यामलाल उम्र 14 साल निवासी नवगंज थाना महुगंज जिला रीवा, रहीश कुमार पिता अजुद्धीया नामदेव ग्राम खैरा पोस्ट बिला थाना कोतवाली जिला सीधी, शैलेन्द्र पिता अनुराग सिहं उम्र 18 साल निवासी ग्राम पलोही थाना सिमलीया जिला पन्ना विनोद कुमार पिता भुरा चौधरी उम्र 25 साल निवासी मझरा थाना जसौंद जिला सतना शामिल है।

लसूडिया हनुमान मंदिर के पास एक यात्री बस पलट गई। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, कुछ को मामूली चोट आई है।– अविनाश भोपले , थाना प्रभारी-अमलाहा