jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Big Accident: दो ट्रको की आपस में  हुई भिड़ंत मे बिजली टावर धड़ाम से जमीन पर आ गिरा हाइवे हुआ जाम

तेज गति में ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली टावर से टकराया बिजली टावर हाईवे पर आ गिरा –

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर : रतनपुर रोड में सेंदरी के पास हाईवे में दो ट्रक आपस में टकरा गए। दुर्घटना के बाद एक ट्रक सड़क से उतरकर बिजली के टावर से जा टकराया। इससे बिजली का टावर हाईवे पर गिर गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर को सिम्स में भर्ती कराया है। इधर हादसे के बाद रतनपुर मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। यातायात पुलिस रतनपुर, कोरबा, पेंड्रा की ओर जाने वाले वाहनों को अलग.अलग मार्ग में डायवर्ट कर रही है। थाना प्रभारी पौरुष पुर्रे ने बताया कि बुधवार की रात बिलासपुर.रतनपुर हाईवे में सेंदरी के पास आपस में टकरा गए। हादसे के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया। तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े बिजली के टावर से जा टकराया। इससे बिजली का टावर टूटकर सड़क पर जा गिरा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टावर के पास ट्रक में फंसे ड्राइवर को किसी तरह बाहर निकला।