jhankar
ब्रेकिंग
सिराली /हरदा : एनएसएस स्वयंसेवको ने ग्राम संपर्क से ग्रामीणों को किया सम्पर्क हरदा : छिदगांव जिला हरदा में बांसकारी उत्सव - 2026 का आयोजन 26 फरवरी को हरदा : नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिवक्तागण के साथ बैठक सम्पन्न हरदा : खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 2 डम्पर जप्त हरदा : विद्युत से सुरक्षा के लिये ग्रामीणजन सावधानियॉ जरूर बरतें हरदा : आपराधिक गतिविधियों में लिप्त युनुस उर्फ कट्टू पर रासुका की कार्रवाई हरदा : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत कबड्डी प्रतियोगिता 26 फरवरी को इंदौर: बाणगंगा में महिला ने निजी आवास में घुसकर हंगामा मचाया और खुद को चाकू मार डाला हंडिया : आगामी 27 अप्रैल को तहसीलदार को सौंपा जाएगा प्राथना पत्र,गौ सम्मान आह्नान अभियान में अभिषेक ... Big news : एकतरफा प्रेम मे आशिक ने स्टेज पर जाकर दुल्हन को मारी गोली 

NHAI में किराए पर लगाने का झांसा देकर 50 गाड़ियां हड़पी, कारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) में किराए पर लग्जरी कार लगाने का झांसा देकर शातिर ठग ने 3 करोड़ से अधिक की 50 वाहन मालिकों से गाड़ियां हड़प ली। शुरुआत में कुछ महीनों तक किराया देने के बाद आरोपी सभी गाड़ियां लेकर फरार हो गया और बाद में इन्हें गिरवी रखकर लाखों रुपये हजम कर लिए। जब वाहन मालिकों को न किराया मिला और न ही गाड़ियां लौटी, तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर डेढ़ करोड़ की 15 गाड़ियां बरामद कर ली हैं। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

5 महीने पहले बनाई थी ठगी की योजना

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि ठगी का मास्टरमाइंड अभय सिंह भदौरिया, निवासी मानहड़, जिला भिंड है। आरोपी वर्तमान में ग्वालियर में रह रहा था. उसने करीब पांच महीने पहले इस ठगी की योजना बनाई। आरोपी अभय ने लग्जरी कार मालिकों को यह कहकर अपने जाल में फंसाया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में गाड़ियों की जरूरत है। भोपाल की एक बड़ी कंपनी को ठेका मिला हुआ है। जिसमें उसकी सीधी पहुंच है। उसने सात सीटर गाड़ियों के लिए 50 हजार रुपये और पांच सीटर गाड़ियों के लिए 40 हजार रुपये प्रतिमाह किराया दिलाने का लालच दिया। उसकी बातों में आकर वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियां सौंप दीं।

- Install Android App -

भरोसा पाने के लिए 2-3 महीने का किराया भी दिया

आरोपी ने भरोसा बढ़ाने के लिए एफिडेविट भी बनवाए और शुरुआत में दो-तीन महीने तक किराया भी देता रहा। इसके बाद वह करीब 50 गाड़ियां लेकर फरार हो गया। जब वाहन मालिकों को किराया और गाड़ी वापस नहीं मिली, तो उन्होंने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच थाने में की। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की तो पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने ठगी गई गाड़ियों को बेचने की कोशिश की। उसने चाल बदल दी। अभय सिंह ने इन गाडियों को गिरवी रखकर रकम हासिल कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अभय को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया।

39 गाड़ियों की हेरफेर करने की बात कबूली

पुलिस ने पूछताछ में खुलासा करते हुए 39 गाड़ियों की हेरफेर करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से डेढ़ करोड़ की 15 गाड़ियां बरामद कर ली है। वहीं शेष गाड़ियों को लेकर आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में दो आरोपियों के नाम सामने आए हैं और यहां एक बड़ा गैंग भी हो सकता है। जिसे लेकर जल्द ही खुलासा करेंगे।