jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

7 फरवरी से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन

भोपाल। मध्य प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 7 फरवरी से प्रारंभ होगा। किसान 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक पंजीयन करा सकेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं।

खाद्य मंत्री ने बताया कि इस वर्ष किसान पंजीयन की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी और सुगम बनाया गया है। प्रदेशभर में कुल 3186 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है।

- Install Android App -

इन स्थानों पर नि:शुल्क पंजीयन की सुविधा

ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्र।
तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्र।
सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र।
सशुल्क पंजीयन केंद्र, जाना होगा कियोस्क सेंटर।