jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहने वाला आरोपी मोहम्मद रिजवी गिरफ्तार

दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने वाले शख्स को बिहार के दरभंगा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा बताया जा रहा है। उसने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बनाए गए एक स्वागत मंच से पीएम मोदी की मां के बारे में अपशब्द कहे थे। सार्वजनिक रूप से गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। यह मंच कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद की ओर से तैयार किया गया था, जिन्होंने एक दिन पहले ही माफी भी मांग ली।

- Install Android App -

बुधवार को जिस मंच से प्रधानमंत्री मोदी की मां के बारे में अपशब्द कहे गए, उसे कांग्रेस नेता नौशाद ने तैयार करवाया था। नौशाद जाले से कांग्रेस के टिकट के दावेदर हैं। विवाद होने पर गुरुवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से माफीनामे का वीडियो पोस्ट किया। नौशाद का कहना है कि राहुल गांधी का स्वागत करने के बाद वे उनके काफिले के साथ मुजफ्फरपुर की ओर चले गए थे। उनके मंच से कब अपशब्द कहे गए उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस वाकये से वह खुद भी आहत है। पुलिस इस मामले में कुछ बता नहीं रही है। इस मामले में सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार देर रात छापेमारी कर रिजवी उर्फ राजा को पकड़ लिया गया। आरोप है कि राजा ने ही मंच से खड़े होकर पीएम मोदी को गाली दी थी। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। रिजवी दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव का रहने वाला है। बीते बुधवार को सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली में मंच से प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे गए थे। वहीं, भाजपा की ओर से पटना के कोतवाली थाने में इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कराई गई। इसमें वायरल वीडियो के आधार पर पीएम मोदी को गाली देने के मामले में कार्रवाई की मांग की गई। दूसरी ओर, राज्य महिला आयोग ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार को दरभंगा के डीएम को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा।