jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

सिवनी मालवा: मूंग चूरी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, कलेक्टर के निदेश पर ट्राली जब्त

केके यदुवंशी 

सिवनी मालवा। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले में उपार्जन प्रक्रिया में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में सिवनी मालवा तहसील स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में कार्रवाई की गई।

 

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 9 बजे लोवंशी ट्रेडिंग कंपनी द्वारा मंडी प्रांगण से दो ट्राली मूंग चूरी को उपर से प्लास्टिक शीट डालकर बाहर ले जाने का प्रयास किया गया। खंड स्तरीय समिति सिवनी मालवा द्वारा निरीक्षण किए जाने पर मौके पर संबंधित संस्था द्वारा किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

 

उल्लेखनीय है कि उपार्जन कार्य के लिए अनुमतियां जारी करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी सिवनी मालवा सरोज परिहार को अधिकृत किया गया है। परंतु, संबंधित फर्म द्वारा अनुविभागीय अधिकारी की अनुमति लिए बिना मूंग चूरी को मंडी से बाहर ले जाया जा रहा था, जो स्पष्टत कृषि उपज मंडी अधिनियम एवं मूंग उपार्जन नीति 2025 का उल्लंघन है। नियमानुसार दोनों संदिग्ध ट्रालियों एवं मूंग चूरी को जप्त करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई है एवं संबंधित संस्था को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया।