jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्हाईकला का किया निरीक्षण किया हरदा न्यूज़ : आंगनवाड़ी केन्द्रों में भोजन व नाश्ता गुणवत्तापूर्ण व सही मात्रा में मिले जिला कार्यक्र... प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 जनवरी हरदा जिले के 3 स्थानीय अवकाश घोषित पेंशनर्स अपने सेवाकाल के उल्लेखनीय अनुभव शेयर करें कोई भी समस्या हो तो अवगत कराएं - कलेक्टर इंदौर पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की टीमें, 18 जनवरी को खेला जाएगा मुकाबला हरदा जिले में उर्वरक वितरण के लिए ‘ई-विकास प्रणाली’ का शुभारंभ उज्जैन में 1.85 करोड़ की धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हरदा : ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स सम्पन्न इंदौर : सराफा बाजार में नकाब प्रतिबंध, सुरक्षा और आजादी पर बहस छिड़ी

शिक्षकों को दिया ‘भेड़ गिनने’ का आदेश !  शिक्षक संघ ने किया विरोध,सोशल मीडिया पर कविता हो रही वायरल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जयपुर: शिक्षक को सरकार द्वारा नये नए फरमान जारी कर परेशान कर रही है अभी उदयपुर जिला प्रशासन से एक आदेश जारी हुआ है जिसने पूरे प्रदेश के शिक्षकों ने नाराजगी जाहिर की है। उदयपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में शिक्षकों की ड्यूटी भेड़ निष्क्रमण एवं नियमन कार्यक्रम के तहत लगाई गई है।इसमें भेड़ से सम्बंधित डाटा देना होगा।

क्या है मामला:

उदयपुर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर वार सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ष 2025-26 के भेड़ निष्क्रमण एवं नियमन कार्य के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जो जुलाई से अग्रिम आदेशों तक कार्यरत रहेगा। इसके लिए 10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें 8 सरकारी शिक्षक शामिल हैं।

- Install Android App -

शिक्षकों का विरोध- “हम पढ़ाने आए थे, चराने नहीं

शिक्षकों का कहना है कि स्कूलों में नया सत्र शुरू हो चुका है, और ऐसे समय में शिक्षकों की ड्यूटी स्कूल से हटाकर भेड़ गिनने और चरवाहों के साथ लगाने का फैसला, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने प्रशासन के इस कदम की कड़ी निंदा करते हुए कहा -बालक पढ़ना चाहता है, और शिक्षक उन्हें पढ़ाना… लेकिन प्रशासनिक अधिकारी उन्हें गैर-शैक्षणिक कार्यों में उलझाकर शिक्षा व्यवस्था बिगाड़ना चाहते हैं। शिक्षामंत्री को तत्काल ऐसे आदेशों पर रोक लगानी चाहिए।”

सोशल मीडिया पर विरोध और व्यंग्य:

इस अजीब आदेश के खिलाफ सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया सामने आ रही है। शिक्षकों ने प्रशासन की सोच पर कटाक्ष करते हुए कविताएं लिख डाली हैं, जिनमें “मास्टर जी की भेड़ों वाली पोस्टिंग” नामक व्यंग्य कविता सबसे ज्यादा वायरल हो रही है।
विवाद बढ़ता देख संभावना जताई जा रही है कि शिक्षा विभाग या राज्य सरकार इस पर जल्द निर्णय ले सकती है। शिक्षक संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर आदेश तत्काल निरस्त नहीं हुआ, तो वे प्रदर्शन का रास्ता अपनाएंगे।