jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-... Harda : SC/ST/OBC संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ ... हरदा : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत खिरकिया में स्क्रीनिंग शिविर 20 फरवरी को हरदा : ग्राम ख़मलाय की सलोनी और टेमलाबाड़ी के नरसिम्हा को हृदय रोग उपचार हेतु भोपाल किया रवाना हरदा : स्क्रीनिंग शिविर में 683 दिव्यांगजनों की स्क्रीनिंग की गई हरदा : वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर संपन्न हरदा : जनगणना 2027 के अंतर्गत दो चरणों में होगा कार्य, प्रथम चरण में होगी मकान गणना बजट के बाद डिप्‍टी सीएम के बंगले का घेराव करने पहुंची महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़... इंदौर के एमवाय अस्पताल में नहीं थम रही लापरवाही, चूहे के बाद अब बिल्ली कांड

बजट के बाद डिप्‍टी सीएम के बंगले का घेराव करने पहुंची महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प,

भोपाल। महिला कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में मोहन सरकार के बजट में महिलाओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिलने का विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने उपमुख्‍यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर हालात बेहद तनावपूर्ण बन गए।

ठेले पर स्‍कूटी-सिलेंडर लेकर पहुंची कार्यकर्ता
प्रदर्शन में संगठन की प्रदेश अध्‍यक्ष रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता एकत्रित हुई।इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ठेले पर स्‍कूटी और सिलेंडर रखकर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव करने के लिए नारेबाजी करते हुए निकलीं। इस बीच पुलिस ने कार्यकर्ताओं का हुजूम देख पुलिस ने रेडक्रॉस अस्‍पताल के पास बैरिकेडिंग करके उन्‍हें वहीं रोक दिया।

- Install Android App -

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पुतला जलाने से रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना है कि बजट में न तो रसोई गैस सस्‍ती हुई और न ही पेट्रोल-डीजल या घरेलू खर्चों पर किसी प्रकार की राहत मिली है। इस दौरान महिला कांग्रेस की अध्‍यक्ष रीना बौरासी ने खुद सिलेंडर को खीचकर बैरिकडिंग के उस पार लेकर जाने की कोशिश्‍ की, लेकिन पुलिस ने उन्‍हें वहीं रोक दिया और इसी तरफ रहने का अनुरोध किया।

बीच सड़क पर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्‍यक्ष रीना बौरासी ने बीच सड़क पर अपना ज्ञापन पुलिसकर्मियों को सौंप दिया. पुलिस ने ज्ञापन लेने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को वापस जाने का अनुरोध किया, जिसके बाद महिला कांग्रेस की सभी कार्यकर्ता और प्रदेश अध्‍यक्ष कांग्रेस मुख्‍यालय की ओर निकलीं। इस दौरान सभी महिलाओं ने सरकार और सीएम मोहन यादव के खिलाफ नारे भी लगाए।