jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

हंडिया: हाई कोर्ट के आदेश के बाद खड़ी फसल पर चला बुलडोजर पुलिस फोर्स और ग्रामीणों के बीच हुआ हंगामा देखे वीडियो

https://youtu.be/nQ5yqvRj4Dc

हंडिया : तहसील के ग्राम उंढाल में कोर्ट के आदेश के पालन में राजस्व विभाग के अधिकारी जेसीबी लेकर गांव पहुंचे। जहा ग्रामीणों ओर राजस्व अमले के बीच नोक झोंक हुई। इस दौरान प्रशासन की कार्यवाही का ग्रामीण किसानो ने विरोध किया। मिली जानकारी के अनुसार हंडिया तहसील के ग्राम उंढाल की घटना 11 फरवरी की है, ग्रामीणों का कहना है कि 11 फरवरी को प्रशासन दल बल के साथ मौके पर पहुंचा और हाई कोर्ट के आदेश के पालन करने की बात कहते हुए एक किसान को कब्जा दिलवाने के लिए अन्य किसानों की खड़ी फसल को जेसीबी से रौंद दिया और जेसीबी से नाली खोदी गई।

- Install Android App -

पीड़ित किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने हमें एक रोज पहले नोटिस जारी किया तब हम गांव से बाहर गए हुए थे ओर दूसरे दिन हमारी फसल पर जेसीबी चला कर फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया। जो कि न्याय औचित नहीं है। अगर प्रशासन को कार्यवाही करनी ही थी तो जब खाली खेत होता है तब करनी चाहिए, इधर ग्रामीणों का कहना है कि कार्यवाही के दौरान ही एक व्यक्ति का घटना स्थल पर ही स्वास्थ्य बिगड़ गया,जिसका अभी सरकारी अस्पताल हरदा में इलाज चल रहा है।

अब देखना यह है कि मामले में आगे क्या कार्यवाही होती है क्यों कि दोनों ही पक्ष उक्त भूमि पर अपनी अपनी जमीन होने का दावा कर रहे हैं।