jhankar
ब्रेकिंग
गांधी जयंती पर पौधरोपण और सफाई मित्रों का सम्मान, सिराली में विविध कार्यक्रम सोमलवाड़ा में अवैध शराब बंद कराने महिला थाने पहुंची  हंडिया : सुबह सबसे पहले अस्पताल पहुंचते हैं, ताकि मरीजों को मिले साफ माहौल; हंडिया में ‘स्वास्थ्य मि... हंडिया : सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर हंडिया में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, पार्किंग से स्वास्थ्य ... कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग

CM नीतीश का सुबह-सुबह बड़ा ऐलान

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। सरकार ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत रसोइया, रात्रि प्रहरी (वॉचमैन) और शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों (पीटी टीचर) की मानदेय राशि को दोगुना करने का ऐलान किया है। इस घोषणा से इन कर्मियों के बीच खुशी की लहर है, जो लंबे समय से मानदेय में वृद्धि की मांग कर रहे थे।

- Install Android App -

सीएम नीतीश ने किया ट्वीट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2005 में शिक्षा का कुल बजट ₹4,366 करोड़ था, जो अब बढ़कर ₹77,690 करोड़ हो गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति, नए विद्यालय भवनों के निर्माण और आधारभूत संरचनाओं के विकास से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है।