jhankar
ब्रेकिंग
महात्मा गांधी जयंती पर गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कन्या पूजन कर बालिकाओं का किया सम्मान गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों का स्मरण गांधी जयंती पर पौधरोपण और सफाई मित्रों का सम्मान, सिराली में विविध कार्यक्रम सोमलवाड़ा में अवैध शराब बंद कराने महिला थाने पहुंची  हंडिया : सुबह सबसे पहले अस्पताल पहुंचते हैं, ताकि मरीजों को मिले साफ माहौल; हंडिया में ‘स्वास्थ्य मि... हंडिया : सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर हंडिया में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, पार्किंग से स्वास्थ्य ... कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर

हंडिया : सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर हंडिया में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, पार्किंग से स्वास्थ्य व्यवस्था तक तैयारियों पर मंथन,,,,

तहसीलदार पूजा भाटी की अध्यक्षता में बैठक; जाट ग्राउंड, दोनों स्कूलों और पंचायत परिसर में पार्किंग, घाटों पर एंबुलेंस व स्वास्थ्य केंद्र की रहेगी व्यवस्था,,,

हंडिया। आगामी सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या को लेकर हंडिया में प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए शनिवार को अटल सुशासन भवन स्थित तहसील कार्यालय में तहसीलदार पूजा भाटी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में घाटों से लेकर मुख्य मार्गों तक सफाई, बिजली, पार्किंग, स्वास्थ्य, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।

चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था,,,,

अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वाहनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जाट ग्राउंड, मिडिल स्कूल परिसर, हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर और ग्राम पंचायत परिसर में पार्किंग व्यवस्था किए जाने पर चर्चा हुई। उद्देश्य यह है कि घाट क्षेत्र और मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम रहे तथा श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।

दोनों घाटों पर स्वास्थ्य केंद्र और एंबुलेंस,,,,

बैठक में बीएमओ अखिल विश्नोई ने बताया कि अमावस्या के दौरान दोनों घाटों पर स्वास्थ्य केंद्र के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलित शौचालय भी बुलाए जाएंगे।

- Install Android App -

बिजली और सफाई पर विशेष जोर,,,

बिजली विभाग के सहायक प्रबंधक पवन बारस्कर ने सड़क किनारे लगाई जाने वाली लाइटिंग के लिए लकड़ी के सुरक्षित पोल का उपयोग करने की बात कही। घाटों और प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ सफाई व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में सभी घाटों से अस्थाई दुकानों को हटाने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधा बनने वाली व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया। बस स्टैंड क्षेत्र में दुकानों को सड़क की ओर आगे नहीं बढ़ाने तथा प्रमुख मार्गों पर चूने की लाइन डालने की व्यवस्था की जाएगी।

गौवंश के लिए भी व्यवस्था, महिलाओं के लिए चेंजिंग टेंट

अमावस्या के दौरान सड़कों पर घूमने वाले गौवंश को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था किए जाने पर भी चर्चा हुई। वहीं सड़क, घाट एवं श्री रिद्धनाथ घाट क्षेत्र में आवश्यक टेंट लगाने तथा महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए अलग व्यवस्था करने की बात कही गई।

बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, घाटों की स्वच्छता, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, बिजली, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर उपस्थित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने सुझाव रखे।

इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी अवंतिका प्रसाद तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी, बीएमओ अखिल विश्नोई, अजय उपाध्याय, जनपद सदस्य मंजू प्रभुदयाल धनगर, वनरक्षक दीपांश खरे, बिजली विभाग के सहायक प्रबंधक पवन बारस्कर एवं सुखलाल मर्सकोले, सब इंस्पेक्टर महेश जाट, आरक्षक मनोज बाउस्कर,सचिव नर्मदा धान्वे, पटवारी उदय सिंह उईके, संतोष श्रीवास सहित पत्रकारगण मौजूद रहे।