jhankar
ब्रेकिंग
महात्मा गांधी जयंती पर गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कन्या पूजन कर बालिकाओं का किया सम्मान गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों का स्मरण गांधी जयंती पर पौधरोपण और सफाई मित्रों का सम्मान, सिराली में विविध कार्यक्रम सोमलवाड़ा में अवैध शराब बंद कराने महिला थाने पहुंची  हंडिया : सुबह सबसे पहले अस्पताल पहुंचते हैं, ताकि मरीजों को मिले साफ माहौल; हंडिया में ‘स्वास्थ्य मि... हंडिया : सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर हंडिया में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, पार्किंग से स्वास्थ्य ... कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों का स्मरण

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 टिमरनी । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर कांग्रेस कमेटी टिमरनी द्वारा रैन बसेरा परिसर स्थित मनोरम वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

- Install Android App -

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल ने कहा कि गांधीजी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया, वहीं शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और देशसेवा की मिसाल कायम की।

उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गंगाराम गुर्जर, ज्योतिरादित्य उपाध्याय, पूर्व पार्षद शहजाद खान, जितेंद्र सोनकिया, दिनेश तिवारी, शशिकांत वर्मा, रितु सोलंकी, दीपक जैन, कपिल जाट, सत्यनारायण राजपूत, संदीप सोलंकी, आदित्य पटेल, राजेंद्र नागरे, अजय राजपूरे, सुनील मंडलोई, इस्माइल खान, राजू अग्रवाल, सचिन सेठ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।