jhankar
ब्रेकिंग
महात्मा गांधी जयंती पर गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कन्या पूजन कर बालिकाओं का किया सम्मान गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों का स्मरण गांधी जयंती पर पौधरोपण और सफाई मित्रों का सम्मान, सिराली में विविध कार्यक्रम सोमलवाड़ा में अवैध शराब बंद कराने महिला थाने पहुंची  हंडिया : सुबह सबसे पहले अस्पताल पहुंचते हैं, ताकि मरीजों को मिले साफ माहौल; हंडिया में ‘स्वास्थ्य मि... हंडिया : सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर हंडिया में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, पार्किंग से स्वास्थ्य ... कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर

गांधी जयंती पर पौधरोपण और सफाई मित्रों का सम्मान, सिराली में विविध कार्यक्रम

MakdaiExpress24 सिराली । गांधी जयंती के अवसर पर नगर परिषद सिराली द्वारा शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण और पौधरोपण

सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली में मरीजों और जरूरतमंदों को फल वितरित किए गए। परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष अनीता कैलाशचंद्र अग्रवाल, डॉ. रामकृष्ण चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत और सीएमओ जयंत वर्मा मौजूद रहे।

- Install Android App -

गांधी चौक पर सफाई मित्र सम्मान समारोह

इसके बाद गांधी चौक पर ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत ‘सफाई मित्र सम्मान समारोह, श्रमदान एवं एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम आयोजित हुआ।

नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। डॉ. रामकृष्ण चौधरी ने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में उनकी भूमिका सबसे अहम है। नगर परिषद अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने भी उनके कार्य को सराहा।

कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र मालवीय, बहादुर सिंह राजपूत, भगवत सिंह राजपूत, शिवदास गुर्जर, पार्षद महाराज खान सहित नगर परिषद के कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।