महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 चारूवा। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत के पास स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नमन किया।
कार्यक्रम में नर्मदा शंकर भगत ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। उपसरपंच मंजू राजेश बघेल ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के विचार आज भी समाज को शांति, सद्भाव और भाईचारे की राह दिखाते हैं। उन्होंने लोगों से गांधी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस दौरान वरिष्ठ नागरिक गेंदालाल चौहान, डॉ. जितेंद्र सोनी, संजय मराठा, असलम खान, अंकित मालवीय, इमरान अली, वसीम अली, राजेश जायसवाल, मुकेश चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

