jhankar
ब्रेकिंग
महात्मा गांधी जयंती पर गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कन्या पूजन कर बालिकाओं का किया सम्मान गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों का स्मरण गांधी जयंती पर पौधरोपण और सफाई मित्रों का सम्मान, सिराली में विविध कार्यक्रम सोमलवाड़ा में अवैध शराब बंद कराने महिला थाने पहुंची  हंडिया : सुबह सबसे पहले अस्पताल पहुंचते हैं, ताकि मरीजों को मिले साफ माहौल; हंडिया में ‘स्वास्थ्य मि... हंडिया : सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर हंडिया में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, पार्किंग से स्वास्थ्य ... कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर

सोमलवाड़ा में अवैध शराब बंद कराने महिला थाने पहुंची 

आरोपी पर गाली-गलौच और डराने का आरोप, कार्रवाई की मांग

केके यदुवंशी पत्रकार 

- Install Android App -

सिवनी मालवा। ग्राम सोमनवाड़ा की महिलाओं ने शनिवार को ग्राम के ही एक व्यक्ति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि अवैध शराब की बिक्री बंद कराने को लेकर दिये गए आवेदन के बाद से आरोपी द्वारा लगातार अभद्र व्यवहार और गाली-गलौच की जा रही है।

खाने में शिकायत करने आई विमला, बेजंती, सुमन सहित महिलाओं ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि पूर्व में ग्राम में बिक रही अवैध शराब को लेकर उन्होंने एसडीएम को आवेदन दिया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए गांव में शराब बंद करा दी गई थी। ज्ञापन में बताया कि रात करीब 9 बजे जब महिलाएं घर के सामने हिरनखेड़ा रोड पर थीं,

तब आरोपी विनोद अहीर पिता जयराम अहीर शराब लाकर दिखाते हुए गाली-गलौच करने लगा और गाड़ी से चला गया। महिलाओं का कहना है कि विगत 2-3 दिनों से इस तरह की हरकतें लगातार हो रही हैं, जिससे वे भयभीत हैं।महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को भी प्रतिलिपि भेजकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।