jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

सीएबीसी के सालाना सामारोह में आकाशदीप विशेष पुरस्कार से सम्मानित

कोलकाता। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने वार्षिक पुरस्कारों समारोह में तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया। बंगाल से खेलने वाले आकाशदीप ने भारतीय टीम के इंग्लैड दौरे में शानदार प्रदर्शन किया है। आकाश ने दूसरे टेस्ट में दस विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। आकाशदीप के अलावा बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भी बंगाल टीम में उनके योगदान के लिए एक विशेष पुरस्कार मिला। अभिमन्यु इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम में शामिल थे पर उन्हें अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिली थी। सीएबीसी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने ये पुरस्कार दिये। समारोह में पूर्व क्रिकेटरों अरूप भट्टाचार्य और श्यामा शॉ को ‘कार्तिक बोस लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार प्रदान किया गया।

- Install Android App -

आकाश दीप ने अवॉर्ड लेने के बाद कहा, ‘मैं इस पुरस्कार के लिए सीएबी को धन्यवाद देना चाहता हूं। संघ ने मेरे क्रिकेट के सफर में मेरी बहुत सहायता की है जिससे मैं आज यहां तक पहुंचा हूं। मैं सीएबी में मिले सहयोग के सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।’ इस अवसर र गांगुली ने आकाश दीप की जमकर प्रशंसा की। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘मैं सभी विजेताओं को बधाई देना चाहता हूं। प्रत्येक खिलाड़ी ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। मैं सभी को आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’ इस दौरान लगभग 206 पुरस्कार प्रदान किए गए। आकाशदीप ने एजबेस्टन टेस्ट में 10 विकेट लेकर 58 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। इस क्रिकेटर ने टेनिस बॉल क्रिकेट से शुरूआत करते हुए रणजी, आईपीएल से होते हुए भारतीय टीम तक पहुंच बनायी थी।