jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

Alert! Google Doc यूजर भूलकर भी इस लिंक्स पर ना करें क्लिक, वरना बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

नई दिल्ली। अगर आप गूगल डॉक (Google Doc) का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि एक रिसर्च रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हैकर्स की तरफ से गूगल डॉक यूजर्स को मेल के जरिए खतरनाक लिंक्स को भेजा जा रहा है, जो कि हैकिंग के लिए जिम्मेदारी हो सकते हैं। ऐसे में आपके साथ बैंकिंग फ्रॉड जैसी घटनाएं घट सकती हैं। सिक्योरिटी फर्म Avanan की मानें, तो उसकी तरफ से Google को इस नवीनतम सिक्योरिटी ब्रीच के बारे में 3 जनवरी को जीमेल के “रिपोर्ट फिश” बटन के माध्यम से सूचित किया गया था।

मैलिशियल लिंक्स की हुई पहचान 

Zdnet की रिपोर्ट के मुताबिक सिक्योरिटी फर्म Avanan ने बताया कि एक खतरनाक लिंक्स की पहचान की गई है, जो पहले तक आउटलुक (Outlook) ईमेल यूजर्स को टारगेट करने के लिए इस्तेमाल की जाती थी। लेकिन ऐसी ही एक लिंक्स की दिसंबर 2021 में पहचान की गई है जो कि Google Doc पर मैलिशियस लिंक भेजने के लिए जिम्मेदार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तरह की खतरनाक लिंक्स कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकती है। वैसे सिक्योरिटी टीम इस तरह के हमलों को रोकने की दिशा में काम कर रही हैं। गूगल इस तरह के सिक्योरिटी ब्रीज से अवगत है।

ई-मेल के जरिए गूगल डॉक पर किए जा रहे हमले

- Install Android App -

9to5Mac रिपोर्ट के मुताबिक गूगल की तरफ से पिछले साल अक्टूबर में अतिरिक्त सिक्योरिटी अपडेट को जारी किया गया था. जिससे फिशिंग हमलों से गूगल डॉक्स और गूगल शीट को बचाया जा सके। गगल ड्राइव पर पिछले कुछ वर्षों में कई साइबर हमले हुए हैं। लेकिन ई-मेल के जरिए साइबर फ्रॉड का मामला नया है।

कैसे करें बचाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिशिंग हमलों से बचने के लिए मेल पर आने वाले किसी भी URL पर क्लिक करने से बचें।

किसी भी ई-मेल पर क्लिक करने से पहले उसके बारे में जांच पड़ताल कर लें।