ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 29 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : धार्मिक नगरी में श्री रिद्धनाथ महादेव का नगर भ्रमण उज्जैन : साल में सिर्फ एक बार ही नागपंचमी पर खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर 10 दिनों से चल रहे आस्था और सेवा के महासंगम: नाग पंचमी पर्व पर शयन आरती के उपरांत नागद्वारी मेले का ... ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाक ने छेड़ा तो फिर होगा: राजनाथ अब कोई भी आतंकी कहीं भी सुरक्षित नहीं: केशव मौर्य थाईलैंड-कंबोडिया जंग पर ब्रेकः मध्यरात्रि से संघर्षविराम भारत-रूस के विस्फोटक सौदे से भड़के अमेरिका व नाटो इजरायल ने फिर दी खामेनेई को हत्या की धमकी विमान हादसे में भारत बना संकटमोचक, शुक्रिया: यूनुस

मप्र, राजस्थान समेत 12 राज्यों में आज तेज बारिश का अलर्ट।  बिहार में वज्रपात से 5 मौत, गया में 6 लड़कियां  बहीं

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मौसम:*। मौसम विभाग ने आज 31 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया है, यहां ज्यादा बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 17 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है।

हिमाचल में अब तक 20 मौत:

20 जून के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। आज हिमाचल के 4 जिलों में स्कूल बंद हैं। मंडी में जूनी- ब्यास नदी उफान पर हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से 2 लोगों की मौत हुई। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के चलते चारधाम यात्रा एक दिन के लिए रोकी गई।

राजस्थान: बिजली गिरने-डूबने से 4 की मौत:

राजस्थान के 27 जिलों में आज भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को भी राज्य के 24 जिलों में तेज बारिश हुई। राज्य में बिजली गिरने और डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई। सिरोही के कालिंद्री थाना इलाके के नाले में कार बह गई। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे ड्राइवर को बाहर निकाला।

मध्य प्रदेश: 2 दिन पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट:

- Install Android App -

मानसून के एक्टिव होने के बाद से ही मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। रविवार को 25 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर चला। ऐसा ही मौसम सोमवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

 

बिहार: 38 जिलों में बारिश का अलर्ट:

बिहार में अब मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को सभी 38 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। रविवार को पटना समेत 7 जिलों में तेज बारिश हुई। बक्सर और नालंदा में बिजली गिरने से नाबालिग सहित दो की मौत हो गई।

हरियाणा: सामान्य से अधिक बारिश

मानसून ने रविवार को पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। इसके बाद 16 जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून 5 दिन पहले आया है। इस वजह से पिछले साल के मुकाबले अब तक 24% बारिश ज्यादा हो चुकी है।

1 जुलाई को कैसा रहेगा देश का मौसम:

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में तेज बारिश की संभावना है। यहां तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। असम, मेघालय, सिक्किम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में बहुत ज्यादा बारिश का रेड अलर्ट रहेगा। मेघालय में लैंडस्लाइड और असम में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 1-3 जुलाई तक बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। दोनों राज्यों के कुछ जिलों में 24 घंटे में 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना जैसे तटीय राज्यों में ऑरेंज अलर्ट रह सकता है। केरल के थ्रिसुर, मलप्पुरम, और कोझिकोड जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट जारी है। महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा में भी बारिश की स्थिति बनी रहेगी।