काँटा लगा गाने की शेफाली जरीवाला की मौत बनी एक रहस्य, क्या फ्रिज में रखा खाना खाने से हुई शेफाली की मौत
प्रियंका चौपड़ा वरुण धवन सहित अनेक दुख जाहिर किया
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की 27 जून को अचानक हुई मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। इतनी कम उम्र मे यूं शेफाली की मौत हो जाना भी एक रहस्य बन गया है, आखिर उनकी मौत की वजह क्या है।पुलिस सिर्फ अभी तथ्यात्मक विवरण दे रही उस दिन क्या हुआ मगर मौत का कारण स्पस्ट नही है जो एक रहस्य बना है।
कांटा लगा गाने से हुई थी फेमस
27 जून की रात शेफाली जरीवाला की फिल्मी और टीवी सितारों के साथ-साथ देश भर को हैरान कर दिया। वर्ष 2000 के दशक में कांटा लगा सॉन्ग से धमाल मचाने वालीं शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शुक्रवार की रात को अचानक अभिनेत्री की मौत हो गई और अब तीन दिन बाद इसकी वजह का खुलासा हुआ है।
शेफाली की मौत से लोगो की हुई हैरानी
कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला की मौत की खबर ने वरुण धवन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक को सभी हैरान कर दिया। शेफाली के घर में जांच करने फोरेंसिक टीम और मुंबई पुलिस भी पहुंची थी। ऐसे में पुलिस की जांच में पता चल गया है कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई है।
अस्पताल जाने से पहले घर पर ही हो गई थी मौत
शेफाली जरीवाला की मौत के बाद से ही ऐसा कहा जा रहा था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। शुक्रवार की रात को उन्हें बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अंबोली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मालूम पड़ा है कि शेफाली की मौत अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही हो गई थी।
शेफाली का हुआ था लो बीपी
पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता के अनुसार फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया था, जो मौत के कारण का पता लगा रही थी। अंबोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, “इस प्रक्रिया के दौरान डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि मौत का कारण उनका बीपी कम होना है।” पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें उनके फ्लैट में एंटी-एजिंग और स्किन ग्लो टैबलेट्स से भरे दो डिब्बे मिले हैं, जिनमें ग्लूटाथियोन और विटामिन की गोलियां हैं।अचानक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
सत्यनारायण की पूजा थी घर में
पुलिस का यह भी कहना है कि शेफाली ने कथित तौर पर घर पर सत्यनारायण पूजा के लिए व्रत रखा था। जिसमें उनके माता-पिता भी शामिल हुए थे।पति पराग त्यागी ने अपने बयान में कहा है कि शेफाली फ्रिज से खाना खाने के बाद बेहोश हो गई थी।

